फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Agro will set up chilli processing plant in Abohar: Agriculture Minister

पंजाब एग्रो अबोहर में लगाएगा मिर्च प्रोसेसिंग प्लांट : कृषि मंत्री

Mon, 11 Mar 2024 03:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Punjab Agro will set up chilli processing plant in Abohar: Agriculture Minister
चंडीगढ़। पंजाब के कृषि, पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने रविवार को गांव किल्यांवाली में 10.10 करोड़ रुपये की लागत के साथ बने सरकारी मछली पूंग फॉर्म का उद्घाटन किया। खुड्डियां ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किसानों को मछली, सूअर और बकरी पालन जैसे सहायक धंधे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करके उनकी आमदन में वृद्धि करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फॉर्म पंजाब का 16वां सरकारी मछली पूंग फॉर्म है जोकि 15 एकड़ में फैला हुआ है। इस समय राज्य में 42,031 एकड़ क्षेत्रफल मछली पालन के अधीन और 1315 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल झींगा पालन के अधीन है। राज्य में कुल 1 लाख 84 हजार टन से अधिक मछली उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा मछली पालकों की सहायता के लिए राज्य में एक झींगा प्रशिक्षण सेंटर, 11 फीड मिलें और 7 लैबोरेटरी भी कार्यशील हैं। उन्होंने बताया कि मछली पालन विभाग द्वारा 431 लाभार्थियों को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत 23 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन


अबोहर की पंजाब एग्रो के फूड प्रोसेसिंग यूनिट के क्षमता को बढ़ाने का एलान करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अबोहर में मिर्च का प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा और इस संबंधी पंजाब के बजट में घोषणा की गई है। राजस्थान फीडर नहर के साथ चलने वाली नई मालवा नहर के निर्माण जिससे 1,78,000 एकड़ क्षेत्रफल को सिंचाई के लिए पूरा पानी मिलेगा और फरीदकोट, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का में भी सिंचाई सुविधाएं दी जाएंगी। यह प्रोजेक्ट न केवल कृषि के लिए पानी मुहैया करवाएगा बल्कि पाकिस्तान को जाने वाले पानी को भी रोकेगा, जिससे किसानों के लिए नहरी पानी की उचित सप्लाई सुनिश्चित बनाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed