फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PSTET candidates will get one additional grace mark

पीएसटीईटी के अभ्यर्थियों को मिलेगा एक अतिरिक्त ग्रेस अंक

Thu, 10 Nov 2022 11:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
PSTET candidates will get one additional grace mark
चंडीगढ़। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एजी मसीह पर आधारित बेंच ने सिंगल जज के आदेशों के खिलाफ दाखिल हुई अपील को स्वीकार करते हुए वर्ष 2017 में आयोजित हुए पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट-1 (पीएसटीईटी-1) में शामिल सभी अभ्यर्थियों को एक ग्रेस मार्क देने के आदेश दिए हैं। ग्रेस मार्क का एक नंबर 10 नवंबर को होने वाले ईटीटी के आवेदन में भी लागू माना जाएगा जो उम्मीदवार एक नंबर मिलने के बाद ईटीटी के लिए निर्धारित अंक पूरे करता है तो उसका आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरेश कुमार और अन्य ने हाईकोर्ट के सिंगल जज के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल की थी। याची पक्ष की वकील अलका चतरथ ने कोर्ट को बताया कि 2017 में हुए पीएसटीईटी में प्रश्न नंबर 96 अंग्रेजी में सही था लेकिन पंजाबी में दिए गए प्रश्न पत्र में वह प्रश्न अधूरा था। इसके चलते पंजाबी में परीक्षा देने वालों को एक नंबर का नुकसान हो गया। सिंगल जज ने आदेशों में दिए गए नियमों का हवाला देते हुए अंग्रेजी वाला प्रश्न ही स्वीकार किया था जिसके चलते पंजाबी में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी एक नंबर से वंचित हो गए और ईटीटी के आवेदन के अयोग्य करार दे दिए गए। नियमों में लिखा गया है कि अगर किसी प्रश्न को लेकर की असमंजस की स्थिति बनती है तो अंग्रेजी वाला प्रश्न ही मान्य होगा।
विज्ञापन

कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को आधार मानते हुए अपील स्वीकार करते हुए सिंगल बेंच के आदेशों में संशोधन करते हुए पंजाबी भाषा में वर्ष 2017 में पीएसटीईटी परीक्षा देने वाले सभी उमीदवारों को एक नंबर का ग्रेस देने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed