फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Provided information to villagers about banking and financial facilities

Panchkula News: ग्रामीणों को बैंकिंग एवं वित्तीय सुविधाओं की दी जानकारी

Sun, 18 Oct 2026 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Provided information to villagers about banking and financial facilities
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। केंद्रीय सहकारी बैंक की बरवाला पैक्स शाखा में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य मुख्य अतिथि रहे। बैंक प्रबंधक यशवीर सिंह ने उनका स्वागत किया।
सहकारी समिति के संयुक्त रजिस्ट्रार योगेश शर्मा ने बताया कि हाउसफेड के माध्यम से पात्र कमजोर वर्ग के लोगों को आवास निर्माण के लिए 12.50 लाख रुपये तक का ऋण सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर दिया जा रहा है। हरको बैंक की उपमहाप्रबंधक सुधा शर्मा ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

महाप्रबंधक यशवीर सिंह ने बताया कि जिले की 11 पैक्स में से 10 कंप्यूटरीकृत हो चुकी हैं और कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में सेवाएं दे रही हैं। बैंक व्यक्तिगत, गृह निर्माण, डेयरी और शिक्षा ऋण भी उपलब्ध कराता है। इफको प्रतिनिधि सेवाराम ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, नैनो उर्वरकों, बीज उपचार और फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। शिविर में बैंक अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed