फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Protest against the removal of 1983 PTI

1983 पीटीआई को हटाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 30 May 2020 01:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Protest against the removal of 1983 PTI
पंचकूला। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की आड़ में मौलिक शिक्षा निदेशक की ओर से पीटीआई को तीन दिन में रिलीव करने की जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए आदेशों के खिलाफ हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला पंचकूला इकाई ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पंचकूला में काले मास्क, काली पट्टियां, काली चुन्नी आदि के साथ प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला उपप्रधान सत्यनारायण शर्मा ने व संचालन जिला सचिव विजय पाल सिंह ने की। अध्यापकों का समर्थन करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला पंचकूला के पूर्व जिला प्रधान ज्ञान चंद घई ने आश्वासन दिया कि अपनी नौकरी बचाने की लड़ाई में अध्यापक अपने आप को अकेला न समझें। सभी कर्मचारी कंधे से कंधा मिलकर उनके साथ खड़े होंगे।
विज्ञापन

निदेशक मौलिक शिक्षा के आदेशों का विरोध करेगा। हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग की अध्यापक विरोधी नीति की पोल खोलेगा । सरकार से मांग करेगा कि 1983 पीटीआई को कार्यमुक्त करने के आदेश को वापस किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने शिक्षकों को बचाने का नहीं किया प्रयास
अध्यापक नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार अध्यापकों की मेरिट प्रक्रिया पर कहीं सवाल नहीं उठाया गया, सिर्फ भर्ती की प्रक्रिया को दोषी मानते हुए उच्चतम न्यायालय ने अपना फैसला दिया हुआ है। इस फैसले की अनुपालना में भर्ती प्रक्रिया को बीच में बदलने वाले अधिकारियों व नेताओं को जिनको भर्ती प्रक्रिया बदलने के कारण लाभ मिला। उन पर कार्रवाई बनती थी न कि 10 वर्षों से मेहनत से सेवा कर रहे शिक्षकों पर। सरकार द्वारा अपनी वैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए 10 वर्षों से कार्यरत शारीरिक शिक्षकों की सेवा को बचाए जाने का प्रयास किया जाना चाहिए था।

फैसले से हम संतुष्ट नहीं : राज्य सचिव
अध्यापक संघ के राज्य सचिव लैक सिंह ने कहा कि पूरे हरियाणा के प्रदर्शनों के दबाव में फिलहाल तो 1983 पीटीआई की रिलिविंग पर रोक लगाने का पत्र जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है लेकिन अध्यापक इससे संतुष्ट नहीं हैं। सरकार से हमारी मांग है की सरकार अपनी विधायी शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन अध्यापकों को सेवा सुरक्षा प्रदान करे और सुप्रीम कोर्ट में बड़ी बेंच में अपील करे। इस प्रदर्शन को अध्यापक संघ के जिला कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार, रामकरण, सिंहराम, अर्चना देवी, लखविंद्र सिंह, सुनील शास्त्री, सुनीता पंवार आदि अध्यापक नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed