फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Professors will get one more chance to fulfill their educational qualification

प्राध्यापकों को शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के लिए मिलेगा एक और मौका

Thu, 25 Mar 2021 12:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Professors will get one more chance to fulfill their educational qualification
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार पीएचडी, नेट में देरी के कारण अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त नहीं कर पाए प्राध्यापकों को एक और मौका देगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिकारियों को 4 मार्च 2020 की नीति अनुसार सेमेस्टर शर्त का अवलोकन कर उच्च शिक्षण संस्थाओं में कार्यभार जांचकर 5 अप्रैल 2021 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बुधवार को यहां अपने निवास पर जनसमस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने समस्याओं का निपटारा करते हुए अनेक घोषणां भी कीं। उन्होंने वेटरनरी एसोसिएशन की मांग पर वीएलडीए डिप्लोमा में दाखिला मेडिकल स्ट्रीम से करने व द्वितीय श्रेणी का दर्जा देने का निर्णय लेने के लिए एक माह में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने उपमंडल स्तर पर वीएलडीए पदों का नियमानुसार एवं पशुओं की संख्या आधार पर युक्तिकरण करने को कहा। पोल्ट्री फार्म एसोएिसशन की मंाग पर बर्ड फ्लू से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने को केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत झज्जर की मांग पर धौड़ स्कूल को इसी सत्र से अपग्रेड कर संस्कृति मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अन्य ग्राम पंचायतों को धौड़ ग्राम पंचायत से प्रेरणा लेनी चाहिए। वे भी अपने गांव के स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने पर बल दें। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की मांग पर उन्होंने कहा कि एसएलसी, टीसी के मामले में समिति गठित कर रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र निर्णय लेंगे। स्टोन क्रेशर चक्कियों में धर्मकांटा लगाने की नियमानुसार छूट दी जाएगी। कोरोना काल में समय पर सड़क कार्य पूरा न करने वाले हॉट मिक्स प्लांट को तीन माह की अस्थायी अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमरी में संत रविदास मंदिर जल्द बनाने का आग्रह
रविदास सभा कुरुक्षेत्र के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि गांव उमरी की 5 एकड़ भूमि के प्रस्ताव पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस भूमि पर संत रविदास के नाम पर भव्य स्मारक एवं भवन का निर्माण करें। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। वे ऐसे गरीब परिवारों की सूची दें, जिन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

ऐलनाबाद के किसानों ने हल भेंट किया
ऐलनाबाद के किसानों ने हर खेत में पानी पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को किसानी का प्रतीक चिन्ह हल भेंट कर आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल में ऐलनाबाद के गांव राजपुरा साहनी व आसपास के किसान शामिल थे। किसानों ने कहा कि विकास क्लब के माध्यम से गांवों में सामाजिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने किसानों से उनकी स्थानीय बोली में बातचीत की और क्लब को 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राज्य परिवहन की बस वाया खेड़ी राजपुरा साहनी से चलाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed