फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   private school van accident in panchkula eight children injured

पंचकूला में हादसा: स्कूली बच्चों से भरी वैन डिवाइडर से टकराकर पलटी, मची चीख-पुकार, कई घायल

Wed, 17 Jul 2024 08:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 17 Jul 2024 08:18 PM IST
सार

पंचकूला में प्राइवेट स्कूल की बच्चों से भरी वैन पलट गई। इस हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं। आरोप है कि चालक मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग कर रहा था। 

विज्ञापन
private school van accident in panchkula eight children injured
हादसे का शिकार स्कूल वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। सेक्टर-25 में बच्चों को स्कूल ले जा रही एक ओमनी वैन पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। हादसे के दौरान वहां चीख पुकार मच गई। कई बच्चे सहम गए और रोने लगे। वैन के पलटने की आवाज सुनते ही आसपास रहने वाले कुछ लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने वैन का शीशा तोड़ा और अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में कुल आठ  बच्चे घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, वैन चालक को भी चोटें आई हैं। लोगों ने अपनी गाड़ी में घायल बच्चों को सेक्टर-26 पॉलिक्लीनिक पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों व वैन के ड्राइवर को सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं इलाज के बाद ड्राइवर को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि चालक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए ड्राइविंग कर रहा था। वहीं, वाहन की स्पीड भी ज्यादा थीस जिस वजह से हादसा हुआ। बच्चों के पैरेंट्स ने भी ड्राइवर पर वैन चलाने हुए फोन पर बात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अक्सर वैन चालक वैन चलाने के दौरान फोन पर बात करता है और उसकी वजह से बुधवार की सुबह हादसा हुआ है। डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि बच्चों के परिजनों ने वैन के चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए लिखित में दिया है। बच्चे सभी ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के परिजनों ने भवन विद्यालय के जूनियर सेक्शन में पढ़ने वाले 9 बच्चों के पैरेंट्स ने मिलकर एक निजी ओमनी वैन मालिक से बातचीत कर बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने के लिए हायर किया था। सुबह करीब आठ बजे बच्चों को घर से लेकर दोपहर करीब एक बजे उन्हें रोजाना वैन चालक ड्रॉप करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed