फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Two organizations, Haryana Go Service Commission and Dabur India's Ayurvet Research Foundation will do research on cow based substances.

तैयारी : गो आधारित पदार्थों का अनुसंधान करेंगे दो संगठन, हरियाणा गो सेवा आयोग और डाबर इंडिया के आयुर्वेट रिसर्च फाउंडेशन के मध्य हुआ अनुबंध

Sat, 09 Oct 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Two organizations, Haryana Go Service Commission and Dabur India's Ayurvet Research Foundation will do research on cow based substances.
पंचकूला। हरियाणा गो सेवा आयोग और रिसर्च फाउंडेशन दिल्ली के मध्य शुक्रवार को हरियाणा गो सेवा आयोग के पंचकूला स्थित कार्यालय में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए। हरियाणा गो सेवा आयोग और आयुर्वेट रिसर्च फाउंडेशन मिलकर गो आधारित पदार्थों का अनुसंधान करके वैज्ञानिक कसौटी पर खरा उतारने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग और आयुर्वेट रिसर्च फाउंडेशन दिल्ली के प्रबंधक ट्रस्टी मोहन सक्सेना, पूर्व कुलपति एसी वारसने, डॉ. अनूप कालड़ा, आयोग के उपाध्यक्ष विद्यासागर बाघला, सचिव डॉ. चिरंतन कादयान, पिंजौर में स्थापित गो अनुसंधान केंद्र के ट्रस्टी नवराज धीर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। डाबर इंडिया की सामाजिक परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत रिसर्च फाउंडेशन संचालित है।
विज्ञापन

हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने बताया कि आयुर्वेट रिसर्च फाउंडेशन गोबर गैस, गोबर खाद, कृत्रिम गर्भाधान, ग्रामीण उत्थान, ग्रामीण रोजगार सृजन जैसे अनेकों सामाजिक उत्थान पर कई वर्षों से कार्यरत है। उन्होंने बताया कि इस हस्ताक्षरित अनुबंध के दौरान गाय का गोबर, गोमूत्र, दूध आदि से बने अनेकों पदार्थों, नस्ल सुधार, भ्रूण प्रत्यारोपण आदि पर अनुसंधान का कार्य परस्पर सहयोग से होगा। चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में हरियाणा गो सेवा आयोग प्रदेश की गोशालाओं को लगातार स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

यह हस्ताक्षरित अनुबंध हरियाणा की गोशालाओं को स्वावलंबी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। हरियाणा गो सेवा आयोग के तकनीकी मार्गदर्शन में पिंजौर की श्री कामधेनु गोशाला सेवा सदन में स्थापित अनुसंधान केंद्र का दौरा किया। गो अनुसंधान केंद्र में बन रही गोबर आधारित विभिन्न प्रकार की खाद, गोमूत्र के विभिन्न अर्क, गोबर से बनने वाले उत्पादों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed