फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Lakhs of people of Haryana will do Surya Namaskar on Makar Sankranti

तैयारी : मकर संक्रांति पर हरियाणा के लाखों लोग सूर्य नमस्कार करेंगे

Fri, 14 Jan 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Lakhs of people of Haryana will do Surya Namaskar on Makar Sankranti
मपंचकूला। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित 75 करोड़ सूर्य नमस्कार आसन उत्सव की श्रृंखला में 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर हरियाणा से लाखों लोग इसमें सहभागिता करेंगे। हरियाणा योग आयोग पंचकूला के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में 14 जनवरी को पूरे भारत वर्ष के 75 लाख लोग सूर्य नमस्कार आसन के 13 चक्र करेंगे।
विज्ञापन

कई वरिष्ठवान जैसे केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल एवं योग गुरू ऋषि स्वामी रामदेव प्रात: 7 बजे डीडी न्यूज चैनल से लाइव कर इस अवसर पर सूर्य नमस्कार कर इस यज्ञ में अपनी आहुति डालेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा से कम से कम 5 लाख लोग मकर संक्रांति पर सूर्य नमस्कार के 13 चक्र करेंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा योग आयोग के साथ आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, सूचना एवं जन संपर्क विभाग व पतंजलि योग समिति की भी भागीदारी रहेगी। हरियाणा योग आयोग के रजिस्ट्रार डॉ. हरीश चंद्र ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को सूर्य नमस्कार के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed