फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Construction of Langar Hall will be done from 50 lakhs in Bir Ghaggar

तैयारी : बीड़ घग्गर में 50 लाख से कराया जाएगा लंगर हॉल का निर्माण

Wed, 06 Apr 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Construction of Langar Hall will be done from 50 lakhs in Bir Ghaggar
पंचकूला। पुराना पंचकूला के पास स्थित बीड़ घग्गर गांव के रविदास मंदिर में लंगर हॉल का निर्माण किया जाएगा। निर्माण पर 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। ग्रामीणों की लंबे समय से यह मांग थी। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को गांव में पहुंचकर इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 10 अप्रैल को भाजपा की जन विकास रैली का आयोजन होना है। इसी रैली का न्योता देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष गांव बीड़ घग्गर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उनके सामने फिर से इस मांग को उठाया तो उन्होंने मांग को मंजूर कर इसके लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस दौरान मेयर कुलभूषण गोयल, करनाल जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेंद्र मालिक, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, मंडल प्रभारी राजिंदर नोनीवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। विशेष अतिथि के तौर पर राधा कृष्ण मंदिर की महासचिव अमरजीत कौर, भगवान वाल्मीकि मंदिर के प्रधान श्याम लाल, गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष सरदार महिंदर सिंह, दुर्गा माता मंदिर कमेटी के प्रधान बलवंत सिंह, पूर्व पंच किशोर, दीपचंद, पूर्व सरपंच और गुरु रविदास मंदिर सभा के प्रधान रामस्वरूप, शिव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed