{"_id":"5d701aa18ebc3e016b6ae4e4","slug":"prakash-javadekar-pkl-office-news-pkl3495924146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक से बातचीत की जरूरत नहीं: प्रकाश जावेडकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक से बातचीत की जरूरत नहीं: प्रकाश जावेडकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट: फोटो सहित।
पाक से अब बातचीत की जरूरत नहीं: प्रकाश जावेडकर
सेक्टर-6 निवासी पूर्व आर्मी चीफ रि. जनरल वीपी मलिक के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री
जनसंपर्क अभियान के तहत मिले, कहा-पाक कर रहा बयानबाजी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर बुधवार को पंचकूला के सेक्टर-6 निवासी रि. पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल वीपी मलिक के घर पहुंचे। जावेडकर बुधवार को पंचकूला और चंडीगढ़ में भाजपा के जनजागरण जन संपर्क अभियान के तहत पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीपी मलिक समेत एथलीट मिल्खा सिंह और रोटरी क्लब के पहले अध्यक्ष एवं इंडस्ट्रियलिस्ट आरके साबू से मिले।
उन्होंने रि. जनरल वीपी मलिक के घर पर मीडिया से रू-ब-रू होकर अपने विचार साझा कर भाजपा के अब तक के विकास कार्य बताए। जावेडकर ने इस दौरान पाकिस्तान को बौखलाहट में बताया। उन्होंने कहा कि पाक के लोग बयानबाजी कर रहे हैं, उसपर बातचीत की जरूरत नहीं है। इस दौरान जावेडकर के साथ पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता और चंडीगढ़ से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, संगठन मंत्री दिनेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। जावेडकर ने कहा कि धारा 370 के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन 370 हटाए जाने के बाद से हालात सामान्य हैं। कहा कि देश भर में एससी, एसटी एक्ट और महिला आरक्षण है लेकिन जेएंडके में नहीं था। अब जेएंडके के लोग भी हर देशवासी की तर्ज पर सभी लाभ ले सकेंगे। जावेडकर ने कहा कि 70 वर्षों से लद्दाख के लोग भी मुख्य धारा से कटे हुए थे। लेकिन अब वे यूनियन एडमिनिस्ट्रेशन के अंतर्गत तेजी से विकास होता देखेंगे। उन्होंने कहा कि बीते एक महीने में 370 हटाने के बाद से वहां कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। स्पष्ट है कि कि लोग शांति व विकास चाहते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार देश भर में 400 जगहों पर जन जागरूकता और जन संपर्क कार्यक्रम आयोजित कर रही है।