{"_id":"68d3081f040de197940a2e76","slug":"police-brought-shooter-amritpal-on-production-warrant-panchkula-news-c-87-1-pan1011-127310-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शूटर अमृतपाल को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शूटर अमृतपाल को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर निवासी सोनू नोल्टा की हत्या के मामले में बठिंडा निवासी शूटर अमृतपाल को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने राजस्थान की हनुमानगढ़ जेल से सुरक्षा के बीच प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उसके पैर में फेक्चर है। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद किया जाएगा। पुलिस फरार मुख्य आरोपी पीयूष पिपलानी के बारे में जानकारी जुटाएगी ताकि उसे जल्द से जल्द से गिरफ्तार किया जा सके।
जांच में यह आया सामने पुलिस की अब तक जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले आरोपी पीयूष पिपलानी और अंकुश ने हत्या से पहले शूटर अमृतपाल से जीरकपुर मुलाकात हुई थी। प्लानिंग करने के बाद हत्या को अंजाम दिया गया था। इसके बाद तीनों आरोपी दो दिन तक साथ रहे और उसके बाद अलग अलग स्थानों पर चले गए। हनुमानगढ़ में 12 सितंबर को एक बिजनेसमैन की हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस ने 16 सितंबर को अमृतपाल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान अमृतपाल ने सोनू नोल्टा मर्डर में शामिल होने की बात कबूल की थी।
अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अब तक इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन पुलिस मुख्य आरोपी पीयूष पिपलानी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में पुलिस छापेमार कर चुकी है। 5 जून की रात पिंजौर स्थित अमरावती सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के दौरान सोनू का भाई प्रिंस भी घायल हो गया था। उसे पुलिस सुरक्षा दी गई है।