फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Poisonous gas: Administration formed team, officials reached Kami and Sunderpur for investigation

जहरीली गैस : प्रशासन ने गठित की टीम, जांच के लिए कामी और सुंदरपुर पहुंचे अधिकारी

Sat, 30 Oct 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Poisonous gas: Administration formed team, officials reached Kami and Sunderpur for investigation
पंचकूला/बरवाला। बरवाला ब्लॉक में पंजाब सीमा के साथ लगते 25 गांवों की एक हजार एकड़ में लगी फसल और सब्जियों के तबाह होने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों और तीन अन्य अधिकारियों की एक टीम गठित की है। उन्होंने टीम में शामिल अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि जहरीली गैस से नष्ट हुई फसल के मामले को लेकर अमर उजाला ने 29 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

उपायुक्त विनय प्रताप सिंह के आदेश पर गठित कृषि विशेषज्ञों की टीम में हॉर्टिकल्चर के डॉक्टर अशोक कौशिक, बागवानी के डॉक्टर रविंद्र चौहान, डॉक्टर राम निवास शर्मा शामिल हैं। यह टीम शुक्रवार को बाद दोपहर जांच करने के लिए गांव सुंदरपुर और कामी पहुंची। अधिकारियों ने पीड़ित किसानों से पहले समस्या को गंभीरता से सुना। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने किसानों के साथ खेत में पहुंचकर खराब फसलों का निरीक्षण किया। गांव सुंदरपुर के किसान हरप्रीत, बलजिंदर उर्फ बॉबी, नरेश कुमार, जसवीर सिंह, निर्मल सिंह, सरदारा सिंह, कामी के सरपंच विजेंद्र शर्मा, किसान भूषण कुमार, ठाकुरदास, शियानंद, योगेश्वर शर्मा ने अधिकारियों को बताया कि एक सप्ताह के अंदर क्षेत्र के करीब 25 गांवों की 35 हजार की आबादी जहरीली गैस से प्रभावित है। इससे उनकी कई करोड़ रुपये की सरसों, तोड़िया और पत्तेदार सब्जियां गोभी, पालक, धनिया, मूली, शलजम की फसल नष्ट हो गई है।
विज्ञापन

फसल क्यों हुई खराब, रिपोर्ट में होगा खुलासा
फसल की जांच करने पहुंची कृषि विशेषज्ञों की टीम में शामिल डॉक्टर अशोक कौशिक ने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द उपायुक्त को सौंपेंगे। विशेषज्ञों ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि फसल किसी केमिकल या फिर वातावरण की वजह से खराब हुई है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों की टीम में शामिल अधिकारियों ने यह जरूर माना है किसानों की फसलें एकदम से खराब होने के पीछे कुछ तो कारण जरूर है। उधर, पीड़ित किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन से इस समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों की टीम ने लिए सैंपल
बरवाला ब्लॉक के गांवों में खराब हुई फसलों की कृषि विशेषज्ञों की टीम ने फोटो खींचने के साथ सैंपल भरे। टीम के सदस्यों ने गाजर, मूली, सरसों, आलू और गोभी के सैंपल भरे हैं। अधिकारियों ने बताया कि वह इस मामले को लेकर जल्द एक मीटिंग करेंगे और रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपेंगे। इसके बाद जिस कारण से फसल खराब हुई है उसका उपाय भी ढूंढा जाएगा।

क्या बोले पीड़ित किसान
आधा एकड़ में गोभी की सब्जी उगाई थी, जो पूरी तरह खराब हो गई है। कुछ हिस्से में मूली लगाई थी वह भी नष्ट हो गई है। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया है। - हरप्रीत सिंह, किसान, गांव सुंदरपुर निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed