{"_id":"5e6011e98ebc3eead6165b06","slug":"players-performed-brilliantly-in-all-india-athletics-championship-pkl-office-news-pkl3686151163","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल इंडिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल इंडिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
पंचकूला। 68वीं आल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में हुए विभिन्न मुकाबलों के दूसरे दिन बुधवार को पुलिस खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। आईटीबीपी द्वारा गांव भानु के आईटीबीपी बेसिक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हैमर थ्रो, शॉटपुट, 10 हजार मीटर दौड़, ट्रिपल जंप में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हैमर थ्रो प्रतियोगिता में पंजाब पुलिस की सरबजीत कौर ने प्रथम, सीआरपीएफ की अनिता ने द्वितीय और पंजाब पुलिस की अनमोल कौर ने तृतीय स्थान पाया। इसी प्रकार शॉटपुट प्रतियोगिता में पंजाब के जगदीप सिंह, सीआरपीएफ के उमेश कुमार व पंजाब के जसपाल सिंह ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
10 हजार मीटर पुरुषों की दौड़ में राजस्थान पुलिस के श्रवण कुमार ने पहला, पंजाब पुलिस के मक्खन सिंह ने दूसरा व राजस्थान पुलिस के राकेश कुमार ने तृतीय स्थान पाया। ट्रिपल जंप में तमिलनाडु के दिनेश वी ने पहला, राजस्थान के सोनू कुमार ने दूसरा तथा तमिलनाडु के सुंदर सी ने तीसरा स्थान पाया। महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में पंजाब पुलिस की सीमा देवी ने प्रथम, राजस्थान की मीनू ने द्वितीय तथा महाराष्ट्र की संगीता नाइक ने तृतीय स्थान हासिल किया।
पुलिस एथलेटिक्स महिला 400 मीटर रेस में सीआरपीएफ की आयना थॉमस प्रथम, पंजाब की वीरपाल कौर द्वितीय तथा केरल की समरूथी मोल वी आर ने तृतीय स्थान पाया। इसी प्रकार पुरुषों की 20 किलोमीटर रेस में पंजाब के बलजिंद्र सिंह प्रथम, उत्तराखंड के मनीष रावत द्वितीय व बीएसएफ के कुलवंत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में तमिलनाडु के नागानाथम प्रथम, केरल के बिपिन द्वितीय व उड़ीसा के बिगनाराज तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
100 मीटर प्रतियोगिता में पंजाब के गुरलाल सिंह तृतीय स्थान पर
पुरुषों की 100 मीटर प्रतियोगिता में केरला के मिधुन व अश्विन क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे जबकि पंजाब के गुरलाल सिंह ने तृतीय स्थान पाया। इसी प्रकार पुरुषों की हैमर थ्रो प्रतियोगिता में बीएसएफ के बलदीप सिंह ने पहला, सीआरपीएफ के राहुल कुमार ने दूसरा व बीएसएफ के गुरजोहर सिंह ने तीसरा स्थान पाया।