फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Play the way the world keeps watching'

‘ऐसे खेलो कि दुनिया देखती रह जाए’

Tue, 07 Jan 2020 07:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
'Play the way the world keeps watching'
चंडीगढ़। एक खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण शिक्षा यह है कि उसको अपनी ट्रेनिंग को ऐसे लेना चाहिए कि वह प्रोफेशनल तरीके से खेल सके। मसलन, उसको अपनी डाइट, रिकवरी और अनुशासन के साथ खेलना चाहिए। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि वह एक अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर में खेले। चंडीगढ़ में ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर हैं जो कि एक खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार कर सकते हैं। चाहे वह क्रिकेट का क्षेत्र हो या फिर टेनिस और फुटबाल के साथ हॉकी का। ट्रेनिंग के लिए सबसे अहम पार्ट है कोच, जो कि बेहतरीन होना चाहिए। फिर ऐसा खेलो कि दुनिया देखती रह जाए। यह कहना है हरियाणा के नए खेल मंत्री संदीप सिंह का।
विज्ञापन

मंगलवार को बारिश के बावजूद सीएलटीए सेक्टर-10 में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए संदीप सिंह ने युवा टेनिस खिलाड़ियों से कहा कि उनको कड़ी मेहनत करनी चाहिए और अपने खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना चाहिए। इस मौके पर संदीप सिंह के साथ कई खिलाड़ियों ने सेल्फी ली और उनके साथ बातचीत की। संदीप सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को अपना ध्यान केंद्रित रखना चाहिए और उनको भटकना नहीं चाहिए। एक एथलीट खुद को एक अंडे की तरह सुरक्षित रखता है। जैसे एक अंडा या तो तब फूटता है जब उसको कोई चीज हिट करती है या फिर वह तब फूटता है जब वह रोल होता हुआ हार्ड सरफेस से टकराता है। एक एथलीट को खुद को इस तरह तैयार करना चाहिए जिससे वह कम से कम दबाव होने पर भी न टूट सके। इस मौके पर उन्होंने सीएलटीए चार्ट प्रोग्राम को भी देखा और कहा कि खिलाड़ियों की हरियाणा सरकार से मदद करवाएंगे।
विज्ञापन

संदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा प्रदेश स्पोर्ट्स का गढ़ है। उनका प्रयास है कि इसको ज्यादा ग्रो करें और उसको ज्यादा मजबूत बनाया जाए। संदीप सिंह ने कहा कि एक एथलीट होने के नाते हरियाणा सरकार के साथ-साथ वह खुद भी खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आएंगे। इस मौके पर उन्होंने सीएलटीए का टूर भी किया और इसकी सराहना भी की। इस मौके पर जूनियर टीएफटी टूर्नामेंट के खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed