फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pir's dargah was vandalized by mischievous elements, police engaged in investigation

पीर की दरगाह को शरारती तत्वों ने तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pir's dargah was vandalized by mischievous elements, police engaged in investigation
पंचकूला। जीरकपुर-कालका हाईवे के समीप औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में ग्रीन बेल्ट पर बनी पीर की दरगाह को शरारती तत्वों ने तोड़ दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले सभी शरारती तत्व मौके से फरार हो गए। मामला शनिवार की सुबह करीब 9 बजे का है।
विज्ञापन

करीब 24 से ज्यादा युवक पीर की दरगाह पर लाठी, लोहे की रॉड, फावड़ा, प्लास सहित अन्य लोहे का सामान लेकर पहुंचे। नारे लगाकर उन्होंने दरगाह को तोड़ना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो मना किया लेकिन शरारती तत्व तोड़फोड़ में जुटे रहे। करीब सवा घंटे में पूरी दरगाह को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। वहां से गुजरने वाले लोग तोड़फोड़ को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए। इसके बाद सुबह 10 बजे के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर सभी शरारती तत्व भाग गए।
विज्ञापन

अभी हमारे पास किसी की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। हम अपने स्तर पर शरारती तत्वों की तलाश कर रहे हैं। जो उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी। -महेंद्र सिंह, एसएचओ सेक्टर-20 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed