फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pinjore will get rid of jam, two flyovers will be built with 70 crores

Panchkula News: पिंजौर में जाम से मिलेगी निजात, 70 करोड़ से बनेंगे दो फ्लाईओवर

Mon, 06 Mar 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Pinjore will get rid of jam, two flyovers will be built with 70 crores
आदेश चौधरीपंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण बद्दी मार्ग पर दो फ्लाईओवर बनाएगा। इनमें से एक एचएमटी के सामने और दूसरा बुर्ज कोटिया रेड लाइट पर बनाया जाना प्रस्तावित है। इनके निर्माण पर करीब 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये फ्लाईओवर बनने के बाद बद्दी आवागमन करने वाले वाहन चालकों को पिंजौर बाजार के जाम से निजात मिल जाएगी। इससे उनका खर्च तो कम होगा ही साथ ही समय भी बचेगा। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने एनएचएआई को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में पंचकूला से बद्दी जाने के लिए वाहन चालकों को पिंजौर के बाजार से होकर गुजरना पड़ता है। इससे वहां जाम लगा रहता है। कई बार तो वाहन घंटों फंसे रहते हैं। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखकर एचएसवीपी ने दो फ्लाईओवर बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन



मंजूरी के लिए भेजा प्रस्ताव
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव को एनएचएआई ने मंजूरी के लिए भेजा है। जैसे ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, फ्लाईओवर बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इन दोनों पुलों के निर्माण से हर रोज लाखों लोगों को फायदा होगा। सबसे ज्यादा फायदा तो वाहन चालकों को होगा। इसके साथ ही पिंजौर के लोगों को वाहनों का दबाव कम होने के कारण जाम की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में सभी वाहन वहां से गुजरने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों की परेशानी को देखते हुए दो फ्लाईओवर के निर्माण के लिए एनएचएआई को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही वहां काम शुरू होगा। फ्लाईओवर बनने के बाद बद्दी जाने के लिए लोगों का रास्ता आसानी से और जल्द पूरा हो जाएगा। -धर्मवीर सिंह, प्रशासक पंचकूला, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed