{"_id":"65f89e82041d1d9a620967e4","slug":"pinjore-kalka-road-worth-rs-17-crore-did-not-last-even-for-17-months-aap-protested-pkl-office-news-c-87-1-spkl1032-110153-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 17 करोड़ की पिंजौर-कालका रोड 17 माह भी नहीं चली, आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 17 करोड़ की पिंजौर-कालका रोड 17 माह भी नहीं चली, आप ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब 17 करोड़ रुपये से बनाई पिंजौर-कालका रोड के कुछ माह में ही जर्जर होने के विरोध में आप ने रोष जताकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। आप जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। रंजीत उप्पल ने बताया कि पिंजौर से कालका तक करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क की रिकार्पेटिंग में पीडब्ल्यूडी ने 17 करोड़ रुपये खर्च किए लेकिन यह सड़क 17 माह भी सही नहीं रह पाई।
निर्माण में नियमों की अनदेखी और अधिकारियों की लापरवाही से सड़क जर्जर हुई है। इसमें जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। सड़क के जर्जर होने की वजह से वाहनों को क्षति पहुंच रही है। अक्सर इस सड़क से गुजरते दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने बताया कि पिंजौर नालागढ़ रोड पर निर्माणाधीन आरओबी जनता के लिए आफत बन चुका है। उन्होंने बताया कि मंद गति से चल रहे विकास कार्य, बनते ही टूट रही सड़कों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया है ताकि सरकार जाग सके।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल सहित स्वर्णपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरुचरण सिंह करणपुर, कैप्टन अमरजीत सिंह, प्रवीण डोड, पूनम शुक्ला, सतनाम सिंह सरपंच, मेहर सिंह लोहगढ़, ज्योति चौहान, राजेंद्र प्रसाद, रामवीर पांचाल, पूनम मौर्या, तनु बाबा, विक्रम, विचित्र सिंह आदि मौजूद रहे।