फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pinjore apple mandi: second phase master plan approved, 96.53 crore to be spent

पिंजौर सेब मंडी : दूसरे चरण का मास्टर प्लान को मंजूरी, 96.53 करोड़ होंगे खर्च

Wed, 20 Jan 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pinjore apple mandi: second phase master plan approved, 96.53 crore to be spent
पंचकूला। पिंजौर में स्थापित की जा रही सेब, फल और सब्जी की अत्याधुनिक मार्केट के दूसरे चरण के लिए सरकार ने मास्टर प्लान को मंजूरी प्रदान कर दी है। दूसरे चरण में इस मंडी में करीब 96.53 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जाएगा। पहले चरण का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि पिंजौर में सेब, फल और सब्जी मंडी मार्केट पर 175 करोड़ रुपये की राशि व्यय करके बनाई जा रही है। करीब 78.33 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही मंडी में सभी आधुनिक सुविधाएं होगी। इस मार्केट का दूसरे चरण का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इस निर्माण कार्य में एप्पल शेड, कार्यालय, एंट्री गेट, बाउंड्री वॉल सहित टॉयलेट कांप्लेक्स का काम पूरा हो चुका है। मंडी परियोजना के पहले चरण पर में 28.44 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि पिंजौर की सेब, फल व सब्जी मंडी में एप्पल शेड, आलू-प्याज शेड, टमाटर-अन्य फल और सब्जी शेड, किसान और रिटेल शेड, रेफ्रिजरेटिड फल और सब्जी हाल के अलावा बेहतर प्रशासनिक भवन का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा मंडी में नागरिकों के लिए शानदार किसान रेस्ट हाउस के साथ-साथ पार्किंग स्थल की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed