फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   photo upload on fake social media

फर्जी फेसबुक आईडी बना नाबालिगा की आपत्तिजनक फोटो की अपलोड

Tue, 17 Sep 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
photo upload on fake social media
शहर की एक महिला डॉक्टर की मौसी की 15 वर्षीय बेटी के नाम से एक युवक ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। फिर फेसबुक आईडी पर उसकी आपत्तिजनक फोटो गलत तरीके से अपलोड कर दी। आरोपी ने नाबालिगा की तस्वीरों को उसके रिश्तेदारों तक को भेज दी। इसका पता लगने पर शिकायतकर्ता डॉ. ने अपने स्तर पर छानबीन की तो पता लगा कि शर्मनाक करतूत करने वाला नाबालिगा का ही एक पुराना दोस्त जिला रोपड़ के एक गांव का रहने वाला युवक है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बहन आरोपी अमनप्रीत सिंह से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती थी। जिन तस्वीरों को फेसबुक पर अपलोड किया गया, वे आरोपी के अलावा किसी अन्य के पास नहीं थी। बताया कि नाबालिगा लंबे समय से आरोपी के संपर्क में नहीं थी। आरोप हैं कि अमनप्रीत सिंह उनकी बहन को ब्लैकमेल करने सहित उसे जान से मारने की धमकी देता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि नाबालिगा अमनप्रीत सिंह को पसंद नहीं करती थी और उसने उससे कोई रिश्ता भी नहीं बनाया था। रंजिशन अमनप्रीत सिंह ने शर्मनाक हरकत कर डाली। आरोपों के मुताबिक इस अपराध में आरोपी की मदद जिला रोपड़ के एक गांव की रहने वाली नाबालिगा की ही एक दोस्त और एक दुकानदार ने की। शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पॉक्सो एक्ट समेत आईटी एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed