फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PhD degree achieved by husband's motivation and struggle

पति की प्रेरणा और संघर्ष से हासिल की पीएचडी की उपाधि

Mon, 08 Mar 2021 02:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
PhD degree achieved by husband's motivation and struggle
कालका। महिला दिवस पर कालका की बहू डॉ. ललिता ने अपने संघर्ष के लम्हों को सांझा किया। उन्होंने बताया कि जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव आने के बावजूद पति की प्रेरणा से पीएचडी की उपाधि सहित कई अन्य सम्मान हासिल किए। डॉ. ललिता चौ. चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हिसार) में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर टेक्सटाइल अपैरल डिजाइनिंग कार्यरत हैं। इससे पहले वह कई अन्य कॉलेजों में पढ़ा चुकी हैं।
विज्ञापन

ललिता ने बताया कि उनका पढ़ने का सपना पहले महिला, दूसरा अनुसूचित जाति, तीसरा जागरूकता की कमी व चौथा गरीबी की वजह से मायके में ही अधूरा रह गया था लेकिन, ससुराल में आकर उसने यह पूरा किया। उन्होंने मायके में मां महादेवी के प्रयासों से बीएससी की थी। इसके उपरांत 8 वर्ष के अंतराल बाद ससुर स्व. मदन लाल के सहयोग से बीएड की लेकिन, वार्षिक परीक्षा से पूर्व ससुर का देहांत हो गया।
विज्ञापन

डॉ. ललिता ने बताया कि उच्चतम शिक्षाओं को ग्रहण करने के लिए पति दिनेश ने मुझे 9 वर्ष तक प्रेरित किया। हमारे समाज मे खासकर महिलाओं को पढ़ाने का प्रचलन नहीं है। गांव में तो स्थिति और भी भयावह है। इस मिथक को तोड़ने की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने सभी से अपील की है कि बेटों के साथ बेटियों और बहुओं को भी पढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये उपलब्धियां कीं हासिल
ललिता ने अथक परिश्रम से 2010 में यूजीसी की ओर से जेआरएफ अवॉर्ड प्राप्त किया और प्रथम श्रेणी में एमएससी के बाद पीएचडी की उपाधि ली व इंटरनेश्नल जरनल ऑफ साइंस द्वारा बेस्ट पेपर अवॉर्ड सम्मान हासिल किया।

लक्ष्य पाने के लिए सकरात्मक सोच जरूरी
डॉ. ललिता ने युवाशक्ति को संदेश देते हुए कहा की जीवन मे सफल होने के लिए आपके दिमाग मे अपने लक्ष्य से संबंधित बातें चलती रहनी चाहिए। अपनी रूचि के अनुसार ही करियर का चुनाव करें साथ ही साथ अपनी क्षमता का भी ख्याल रखें। एक निश्चित और सही कार्य योजना बनाकर उसमें दृढ़तापूर्वक लग जाइए। एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed