फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PGI shivnath police chalan

नर्सिंग से मारपीट के मामले में एसएसपी से की शिकायत

Tue, 17 Sep 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
PGI shivnath police chalan
sec 9 police head quater mein sec 22 mein dsp aur pgi karmi mein huve vuvad ko le kar , pgi karmi ke sehkarmi aur parivaar wale uchh adhikari se milne ke liye police head quater mein klhade
चंडीगढ़। बीते शनिवार को सेक्टर-22 लाइट प्वाइंट पर पीजीआई नर्सिंग अफसर को पीटने के मामले में पुलिस ने लगातार कार्रवाई करने से कतरा रही है। ऐसे में सोमवार दोपहर को पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर शिवनाथ अपनी पत्नी के साथ पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे और एसएसपी ट्रैफिक को इस संबंध में शिकायत दी। इस दौरान उनके साथ करीब 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इतनी ज्यादा संख्या में लोगों के हेडक्वार्टर पहुंचने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर सेक्टर-3 थाना प्रभारी नीरज सरना अपने टीम के साथ पहुंचे। मामले में आला अधिकारी जल्द ही एक्शन ले सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीते रविवार सुबह सारंगपुर निवासी शिवनाथ ने आरोप में बताया था कि वह सुबह करीब 11 बजे पत्नी के साथ सेक्टर-22 स्थित स्कूल से बच्चों को लेकर वापस घर लौट रहे थे। उनकी पत्नी ने हेलमेट नहीं पहना था। सेक्टर-22 किरण सिनेमा लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तो सेंट्रल डीएसपी एसपीएस सोंधी ने बोला कि ‘तुम लोग सुधरोेगे नहीं, चल बाइक साइड में लगा’ इतना कहते हुए वह गाड़ी से नीचे उतरकर उनसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। जैसे ही उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मौजूद दो अन्य पुलिसकमिज़्यों ने उन्हें दबोच लिया और डीएसपी ने गला दबाते हुए मुंह पर मुक्का मार दिया। इससे उनकी नाक पर गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा। इस बीच पत्नी ने बीचबचाव किया तो उसके साथ भी धक्का मुक्की की। यह देख आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया तो बमुश्किल उन्हें छोड़ा गया। वहीं डीएसपी एसपीएस सोंधी ने अपने ऊपर लगने आरोपों को बेबुनियाद बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed