{"_id":"5d619b808ebc3e93b31a475e","slug":"pgi-eye-donate-panchkula-news-pkl348465461","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई मरीजों को चाहिए रोशनी, डोनेट होती है 700-800 आंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई मरीजों को चाहिए रोशनी, डोनेट होती है 700-800 आंखे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। भारत सरकार की ओर से हर साल 25 अगस्त से आठ सितंबर तक नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा मनाया जाता है। इसका मकसद नेत्रदान के प्रति लोगों के बीच जागरूकता बढ़ानी होती है। कोर्निया की डिमांड ज्यादा है, जबकि डोनेट बहुत कम लोग करते हैं। पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने बताया कि पीजीआई में करीब ढाई हजार पेशेंट कोर्निया ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे हैं, जबकि हर साल सिर्फ 700-800 आंखें डोनेट होती हैं। डोनेशन कम होने से कोर्निया ट्रांसप्लांट मरीजों की वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही है। इस कमी को सिर्फ नेत्रदान से पूरा किया जा सकता है। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार की तरह पीजीआई भी 15 दिन के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।
इसके तहत पीजीआई एडवांस आई सेंटर लायंस क्लब के साथ मिलकर 26 अगस्त को एक अवेयरनेस वॉक का आयोजन करने जा रहा है। सोमवार शाम सवा पांच बजे आयोजित होने वाली वॉक रॉक गार्डन से सुखना लेक तक आयोजित होगी। रैली को डायरेक्टर पीजीआई व चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। 30 अगस्त को सेक्टर-17 प्लाजा में एक स्किट आयोजित की जाएगी। स्कूल, कालेज व धार्मिक स्थलों पर लेक्चरशिप आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त पेंटिंग कंपीटीशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें 28 स्कूलों के 175 स्टूडेंट हिस्सा लेंगे। इसके विजेताओं को आई सेंटर के आडिटोरियम में तीन सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।