फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Petrol pump owner shot in Moga

दो लाख न देने पर पेट्रोल पंप मालिक को मारी गोली

Tue, 13 Oct 2020 09:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump owner shot in Moga
दो लाख की मांग पूरी न होने पर शहर से करीब पांच किमी दूर गांव चड़िक में पेट्रोल पंप मालिक को घेरकर उसके साथ मारपीट करने के बाद गोली मार दी गई। पेट्रोल पंप मालिक की फायरिंग में आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति को भी गोली लगी है। इस दौरान आरोपियों ने पेट्रोल पंप मालिक को उसकी कार में अगवा कर लिया और दो लोग अपने घायल साथी को उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंच गए। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो आरोपियों ने पंप मालिक को रास्ते में ही छोड़ दिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में उपचार कराए आए घायल आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में मौजूद हरमनप्रीत सिंह (40) निवासी बाघापुराना ने बताया कि गांव बुट्टर कलां में उसका सोहंग फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। गांव तलवंडी भंगेरिया निवासी बलदेव सिंह के साथ उसकी कुछ माह से पहचान है। बलदेव की मां को कैंसर की बीमारी है। वह बलदेव को मां के इलाज के लिए करीब एक लाख 88 हजार रुपये दे चुका है। अब बलदेव सिंह उससे दो लाख रुपये मांग रहा था। वह मंगलवार की सुबह करीब साढे़ दस बजे जब कार पर सवार होकर अपने पेट्रोल पंप पर जा रहा था।
विज्ञापन

हरमनप्रीत सिंह के मुताबिक गांव चड़िक के पास दो गाड़ियों में सवार होकर आए आरोपियों ने उसकी कार को टक्कर मारकर रोक लिया। गाड़ी से उतरते ही बलदेव सिंह ने अपने पांच साथियों समेत उस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उसके हाथ पर लगी। अपने बचाव के लिए उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से आरोपियों पर गोली चलाई। एक गोली आरोपी बलदेव सिंह की बाजू पर लगी। बलदेव सिंह के घायल होने पर उसके दो साथी उसे मोगा के सिविल अस्पताल लेकर चले गए और बाकी तीन आरोपियों ने उसे उसकी कार में अगवा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरमनप्रीत के मुताबिक हमले से पहले तक वह अपने एक दोस्त से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। अचानक फोन कट हो जाने पर उसके दोस्त को शक हो गया और उसने थाना बधनी कलां पुलिस को सूचित कर दिया। करीब दो घंटे तक आरोपी उसे लेकर जिले के गांवों में घूमते रहे। शक के आधार पर पुलिस ने जब बलदेव सिंह के घर वालों को हिरासत में ले लिया तो आरोपी उसे गांव चुघा खुर्द के पास छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद उसे पुलिस की मदद से मोगा सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने वहां पहले से दाखिल बलदेव सिंह को काबू कर लिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी बरजिंदर सिंह का कहना है कि हरमनप्रीत के मुताबिक बलदेव सिंह, मनी, राजवीर, गज्गू और उसके दो साथियों ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है, जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी के मुताबिक आरोपी बलदेव सिंह नशे करने का आदी है और वारदात को अंजाम देने के समय भी आरोपी ने नशा कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed