फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Patients will be able to get the cards made online on the hospital's card app

चंडीगढ़ : लंबी लाइनों का झंझट होगा खत्म, अस्पतालों के कार्ड एप पर ऑनलाइन बनवा सकेंगे मरीज

Thu, 09 Sep 2021 01:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Patients will be able to get the cards made online on the hospital's card app
चंडीगढ़। हरियाणा में जल्दी अस्पतालों के कार्ड मोबाइल एप पर बनने लगेंगे। मरीज घर बैठे प्रदेश के किसी भी अस्पताल का कार्ड ऑनलाइन बना सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग जल्दी इस योजना को पंचकूला सिविल अस्पताल से शुरू करने वाला है। दो सप्ताह बाद सीरो सर्वे की रिपोर्ट के साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण एप भी रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मोबाइल एप तैयार करने का जिम्मा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा को सौंपा है। अरोड़ा ने एप बनाने की ड्यूटी स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. ऊषा गुप्ता की लगाई है। विज ने कहा कि मोबाइल एप पर अस्पताल के कार्ड बनने से लाइनाें में लगने का झंझट खत्म होगा। पंचकूला अस्पताल में प्रयोग सफल रहने पर पूरे प्रदेश में यह व्यवस्था लागू कर देंगे। एप में यह प्रावधान होगा कि किस अस्पताल में कौन सी बीमारी के किस डॉक्टर को दिखाना है। विभागों और डॉक्टरों के नाम एप पर उपलब्ध हाेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करते ही पहले रोगों से जुड़े विभागों और फिर डॉक्टरों के नाम की सूची आएगी। पूरी जानकारी भरने के बाद विभाग व डॉक्टर के नाम पर क्लिक कर रोगी अपना कार्ड बनवा सकेंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि अभी अस्पतालों में मरीजों को कार्ड बनाने के लिए लंबी लाइन में लगने की शिकायतें स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पास आई थीं। इस पर उन्होंने कार्ड बनाने व पंजीकरण के लिए मोबाइल एप बनाने के निर्देश दिए हैं। इसे दो सप्ताह में तैयार कर लिया जाएगा। सीरो सर्वे की फाइनल रिपोर्ट रिलीज करने के साथ ही एप को लांच कर देंगे। इस पर कार्ड के लिए पंजीकरण कैसे होगा, उसका भी डेमो दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरोड़ा ने कहा कि डॉ. ऊषा गुप्ता ने एप बनाने के लिए दो सप्ताह का समय पर्याप्त बताया है। वह अपनी टीम के साथ इस पर जल्दी काम शुरू कर देंगी। एप लांच होने के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा। चूंकि, लोगों की शिकायत है कि अस्पतालों में कार्ड बनाने में अधिक समय लगता है, जबकि डॉक्टरों को दिखाने में कम। स्वास्थ्य मंत्री विज ने निर्देश दिए हैं कि भविष्य में लोगों को यह शिकायत नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed