फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula's AQI reaches 365, fog reduces visibility

Panchkula News: पंचकूला का एक्यूआई 365 पहुंचा, कोहरे से दृश्यता घटी

Sun, 28 Dec 2025 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Panchkula's AQI reaches 365, fog reduces visibility
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मोहाली/पंचकूला। जिले में ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को घनी धुंध और कड़ाके की ठंड के बीच बिजली की सप्लाई करीब पांच घंटे तक बंद रहने से सेक्टर-123, 124, 125 और मुंडी खरड़ के कई इलाकों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 6 और 6.30 के बीच अचानक 66 केवी की मुख्य लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण सन्नी ग्रिड पूरी तरह बंद रहा। इससे जुड़े क्षेत्रों की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
पंचकूला का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 365 तक पहुंच गया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह 360 दर्ज किया गया। दिन में धूप खिलने के बावजूद सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम रही। मोहाली में सबसे ज्यादा परेशानी न्यू सन्नी एनक्लेव के निवासियों को हुई, जहां पहले ही पानी की सप्लाई बिजली पर निर्भर है। बिजली बंद होने से न केवल घरों में अंधेरा छाया रहा, बल्कि पानी की किल्लत भी पैदा हो गई। छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकांश लोग घरों में थे, जिससे दिक्कत और बढ़ गई। ठंड और धुंध के बीच बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खासा कष्ट झेलना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लंबे समय तक बिजली न होने से हीटर, गीजर और अन्य जरूरी उपकरण काम नहीं कर पाए। कई लोगों को मोबाइल चार्जिंग और खाना पकाने जैसी रोजमर्रा की जरूरतों में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

वहीं पावरकॉम विभाग के कर्मचारियों ने खराब मौसम के बावजूद मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य किया। घनी धुंध और ठंड के बीच लाइन को दुरुस्त करना कर्मचारियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। विभागीय सूत्रों के अनुसार तकनीकी खराबी को दूर कर सप्लाई बहाल कर दी गई। पावरकॉम अधिकारियों ने कहा कि सर्द मौसम में बिजली व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए लाइनों की नियमित जांच की जा रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे इस तरह की लंबी कटौती से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed