{"_id":"61e5239d435e1f390952c5f3","slug":"panchkula1642406813","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मांगों के लिए भवन निर्माण मजदूरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अपनी मांगों के लिए भवन निर्माण मजदूरों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक।
पुलिस की ओर से श्रमिक की बाइक का गलत चालान करने के मामले में कार्रवाई न करने से नाराज श्रमिकों ने सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया। श्रमिकों को उनकी दिहाड़ी न देने व अन्य मांगों को लेकर भवन निर्माण कामगार यूनियन की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया। श्रमिकों ने मानसरोवर पार्क में सभा करने के बाद लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया। इसके लिए सभी सड़क पर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।