{"_id":"575f08bc4f1c1be12c11b753","slug":"panchkula-written-test-june-18-pgt-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में 18 जून को होगी पीजीटी लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में 18 जून को होगी पीजीटी लिखित परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो: परीक्षा देते विद्यार्थी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेवल थ्री पीजीटी लिखित परीक्षा 18 जून से होगी। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने उपमंडल अधिकारी (ना.) पंचकूला राधिका सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली लिखित परीक्षा दो से साढे़ चार बजे तक होगी।
इसके लिए अलग अलग केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक सेंटर पर उड़न दस्ता अधिकारी भी नियुक्त किया है। जिलाधीश ने सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एमएल गर्ग, सेक्टर-11 स्थित चमनलाल डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर तहसीलदार राजेश पुनिया, सेक्टर-7 स्थित डीसी मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के ब्लॉक एक व दो पर तहसीलदार कालका डा. कुलदीप सिंह, सेक्टर-16 स्थित सेंट सोल्जर स्कूल के परीक्षा केंद्र पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बरवाला विशाल परासर को उड़न दस्ता अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह सेक्टर-6 स्थित हंसराज पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिंजौर प्रताप सिंह, सेक्टर-7 स्थित मोतीराम आर्य पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र पर जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह, सेक्टर-5 एमडीसी स्थित शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र पर नायब तहसीलदार रुपिंद्र सिंह, सेक्टर-16 स्थित ब्लू बर्ड हाई स्कूल के परीक्षा केंद्र पर नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार, सेक्टर-4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र पर नायब तहसीलदार महिंद्र सिंह, मनसा देवी रोड स्थित वैली पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र पर पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. अशोक मंत्रा व गांव गोलपुर सबतहसील बरवाला स्थित लाला बिरखाराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के परीक्षा केंद्र पर नायब तहसीलदार रायपुररानी जगदीश चंद को उड़न दस्ता अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर उड़न दस्ता अधिकारी प्रश्नपत्रों, उत्तर पुस्तिकाओं को सीलबंद पैक्टों में संबंधित अधिकारी को सौंपेंगे और नकल न होने देने के लिए चेकिंग भी करेंगे। परीक्षा के दौरान पुलिस विभाग द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर महिला कांस्टेबल सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, जो कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के प्रबंध सुनिश्चित करेगा। उड़न दस्ता अधिकारी के साथ सुरक्षाकर्मी वॅाकीटॅाकी सहित रहेंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आस पास धारा 144 लागू रहेगी।