{"_id":"5734e1594f1c1b374191aa07","slug":"panchkula-wounded-animal-phone-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके एक फोन काल से जानवर पहुंचेगा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके एक फोन काल से जानवर पहुंचेगा अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके आसपास कोई बीमार या घायल जानवर है तो आप उसकी मदद एक फोन काल के माध्यम से कर सकते हैं। आपको करना इतना होगा कि आप इस जानकारी को 'हेल्पिंग सोल्स' को दे दें। यह एक एनजीओ है जो कि जानवरों का इलाज करवाती है।
एनजीओ द्वारा शहर के स्ट्रे कैटल्स डॉग्स की मदद के लिए एनिमल रेस्क्यू वैन की शुरुआत की गई है। एनजीओ ने इस वैन के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया है। इस नंबर पर शहर के लोग कॉल करके बीमार या चोटिल स्ट्रे कैटल्स डॉग्स की सूचना दे सकते हैं। इस सेवा की शुरुआत एनजीओ ने पंचकूला में की है। इस सेवा के लिए एनजीओ द्वारा मदद के लिए मोबाइल नंबर 09041419988 जारी किया गया है।
सुबह नौ बजे से रात 9 बजे तक कालिंग
इस सेवा के लिए सुबह 9 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक इस नंबर पर कॉल कर सकेंगे। इस नंबर पर जानकारी मिलते ही तुरंत एनजीओ द्वारा बताए गए पते पर रेसक्यू वैन को भेजा जाएगा जिससे घायल और बीमार जानवरों को ट्रीटमेंट के लिए भेजा जा सके।
विज्ञापन
एनजीओ संचालक के अनुसार स्ट्रे डॉग्स कैटल्स की मदद के लिए सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में इंपेजार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें करीब 90 हजार रुपए इकट्ठा किए गए। जमा किए गए रूपये में कुछ और रुपये जोड़कर उससे एनिमल रेस्क्यू वैन खरीदा गया। एनजीओ में करीब 104 युवा सदस्य हैं। सभी सदस्यों की ओर से महीने में 50 रुपए का डोनेशन दिया जाता है।
बच्चों को फ्री में बुक्स खाना भी दिया जा रहा
एनजीओ द्वारा बच्चों के लिए खोली गई पाठशाला में फ्री बुक्स के साथ उन्हें खाना भी दिया जा रहा है। एनजीओ ने सभी बच्चों का आईकार्ड बनवाया गया है और उन्हें एनजीओ की सूची में जोड़ा गया है। जिससे उनके पास बच्चों की जानकारी हो। एनजीओ की ओर से महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर खोले जाने के लिए एनजीओ द्वारा जगह भी तय कर लिया गया है।
कोट्स
स्ट्रे डॉग्स कैटल्स का ट्रीटमेंट हम चंडीगढ़ के सेक्टर 38 स्थित एसपीसीए से करवाएंगे। इसके लिए सेक्टर-38 स्थित डॉक्टर्स के मैनेजमेंट से बात कर ली गई है।
ध्रुव बख्शी, एनजीओ संचालक