{"_id":"5734e29d4f1c1bac0d919e3a","slug":"panchkula-transformer-upgrading-power-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारे ने बढ़ाई चिंता, अपग्रेड होंगे पंचकूला के ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारे ने बढ़ाई चिंता, अपग्रेड होंगे पंचकूला के ट्रांसफार्मर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर में इस तरह फुंके पड़े हैं सैकड़ों ट्रांसफार्मर।
- फोटो : अमर उजाला
तापमान बढ़ने के साथ उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पंचकूला के ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने की तैयारी कर ली है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे बिजली की ट्रिपिंग के साथ ही ब्रेकडाउन और उतार-चढ़ाव की स्थिति को खत्म किया जा सके।
इसके लिए बिजली वितरण निगम ने एसडीओ के माध्यम से सर्वे करवा लिया है। विभाग द्वारा सर्वे में 10 सेक्टरों में लगे करीब 20 ट्रांसफार्मरों पर बिजली का लोड ज्यादा पाया गया। इसके लिए ट्रांसफार्मरों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। इसके आधार पर ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया जाएगा। यूएचबीवीएन की ओर से ट्रांसफॉर्मर को अपग्रेड करने के लिए उसके पास उसी या उससे कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
दस एरिया को किया गया है सेलेक्ट
बिजली विभाग द्वारा दस ऐसे इलाकों को चिन्हित किया गया है जिसमें करीब 20 ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया जाएगा। इनमें सेक्टर 2, 1, 6, 21, 4, 11, 15, नाडासाहिब, महेशपुर, अभयपुर शामिल है। इसके साथ ही विभागीय कर्मियों को गर्मी में बिजली का लोड बढ़ने की जानकारी देने के लिए कहा गया है जिससे समय रहते ट्रांसफार्मर को अपग्रेड किया जा सके।
विज्ञापन
एसी लगाएं तो बताएं जरूर
बिजली विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि एसी लगाने के लिए विभाग को जानकारी अवश्य दें। जिससे लोड पहले ही बढ़ाया जा
सके। कई लोग बिना जानकारी दिए एसी लगा लेते हैं, ऐसी स्थिति में लोड ज्यादा हो जाता है।
कोट्स
हमने कई इलाकों का सर्वे करवाया है। जहां जरूरत है वहां पर ट्रांसफार्मर अपग्रेड किए जाएंगे। ट्रांसफार्मर अपग्रेड किए जाने के लिए चार से पांच घंटे तक बिजली बंद करनी पड़ सकती है। हमारी कोशिश है कि काम ऐसे समय में करें जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो।
- बीएस रंगा, एक्सईएन उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पंचकूला