{"_id":"570c07594f1c1bae4a4a6d12","slug":"panchkula-three-hundred-and-fifty-led-bulbs-take-75-bucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन सौ के एलईडी बल्ब 75 रुपये में लीजिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन सौ के एलईडी बल्ब 75 रुपये में लीजिये
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
एलईडी बल्ब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर वासियों के लिए अच्छी खबर है। वह साढ़े तीन सौ रुपये की एलईडी बल्ब मात्र 75 में खरीद सकते हैं। यह सुविधा उभपोक्ताओं को ‘हरियाणा में उजाला योजना’ के तहत ईईएसएल देने जा रहा है। एक उपभोक्ता 9 वाट के सिर्फ दस एलईडी बल्ब ही खरीद सकता है।
इस बल्ब की तीन साल की मुफ्त रिप्लेसमेंट वारंटी होगी। प्रदेश सरकार का दावा किया है कि बल्ब उच्च गुणवक्ता वाले हैं। यह बल्ब 25 हजार घंटे से अधिक समय तक चलते हैं। उभोक्ताओं को बेहतर रोशनी के साथ साथ ऊर्जा और लागत में 50 से 88 प्रतिशत तक की बचत होगी। एलईडी से साधारण बल्ब की तुलना में केवल 10वां हिस्सा बिजली खर्च होती है।
पहचान पत्र/बिजली बिल के साथ मिलेगी एलईडी
योजना का लाभ उठाने के लिए पंचकूला के उपभोक्ताओं को पहचान पत्र के साथ नवीनत बिजली का बिल देना होगा। यदि आप दो प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएंगे तभी आपको यह एलईडी बल्ब मिलेंगे। एक उपभोक्त सिर्फ दस बल्ब ही खरीद सकता है।
विज्ञापन
एक एलईडी से चार सौ रुपये सालाना की बचत
उभोक्ता अपने घर में 9 वाट के इस एलईडी का इस्तेमाल करता है तो उसे सालाना 160 से 400 रुपये तक की बचत होगी। इस हिसाब से अगर एक उपभोक्ता अपने घर में साल में 9 वाट के दस एलईडी बल्ब का प्रयोग करता है तो उसे चार हजार रुपये की बचत होगी।
जिले में बनाए गए छह सेंटर
उजाला योजना के तहत जिले के उपभोक्ता को एलईडी बल्ब का लाभ देने के लिए छह सेंटर बनाए गए हैं। पंचकूला के पावर कालोनी में दो सेंटर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण कार्यालय के ठीक सामने और सब अर्बन सेंटर। वहीं कालका, पिंजौर एचएमटी, रायपुरानी व बरवाल में भी सेंटर बनाए गए हैं।
क्या है ईईएसएल
एनर्जी एफिशियंसी सर्विसेज लिमिटेड यानी ईईएसएल, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, ग्रामीण विद्युतीकरण निगम और पावर ग्रिड का एक संयुक्त उद्यम है, जिसे विद्युत मंत्रालय के अधीन ऊर्जा दक्ष परियोजनाओं के कार्यान्वयन की सुविधा हेतु गठित किया गया था।
पंचकूला और अंबाला के उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा
अभी पंचकूला, अंबाला, गुड़गांव व फरीदाबाद के उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा अगले 710 दिनों के भीतर हिसार, करनाल, यमुनानगर के उपभोक्ताओं को भी उजाला योजना का लाभ मिलेगा।