फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, Take inspiration, young, Maharana Pratap : Shyam Singh Rana

युवा महाराणा प्रताप से लें प्रेरणा: श्याम सिंह राणा

Wed, 08 Jun 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
panchkula, Take inspiration, young, Maharana Pratap :  Shyam Singh Rana
श्याम सिंह राणा लोगों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 26 स्थित राजपूत धर्मशाला में मंगलवार को महाराणा प्रताप की 477वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा है कि संघर्ष व वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप किसी समुदाय विशेष के लिए नहीं थे बल्कि वे एक संस्था थे। हमारी युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

 
करनाल में स्थापित किए जा रहे बागवानी विश्वविद्यालय का नाम महाराणा प्रताप रखने की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने की है। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने पानीपत में महाराणा प्रताप भवन के निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आने देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सचिव ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जैसे शूरवीरों का 300वां शहीदी दिवस हरियाणा सरकार ने न्यायोचित ढंग से मनाया है। सभी जिलों में शोभा यात्राएं व उनके जीवन पर आधारित कार्यक्रम आयोजित कर युवा पीढ़ी को उनके बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को उत्तम शिक्षा दिलाएं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि इस वर्ष संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित 2016 की सिविल सर्विसिज सेवा में राजपूत समाज के लगभग 51 बच्चे सफल रहे हैं, जिसमें एक लड़की सिरसा से है। उन्होंने राजपूत सभा पंचकूला को धर्मशाला निर्माण के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। 


समारोह को हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के प्रधान कर्नल वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रेखा राणा, राजपूत सभा पंचकूला के प्रधान रामस्वरूप सिंह, रवींद्र बतौड़, समाजसेवी एवं जिला परिषद के पूर्व प्रधान वीरेंद्र भाऊ, साहब सिंह खटौली, अंबाला जिला परिषद के चेयरमैन सुरेंद्र राणा ने भी समारोह में मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed