फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula street dog, dog bite, dc

लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर को लिखा पत्र

Fri, 24 Jan 2020 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
panchkula street dog, dog bite, dc
लोक सर्वहितकारी सोसाइटी की तरफ से लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर शहर के डीसी और नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है। सोसाइटी के चेयरमैन दिलीप कत्याल, प्रधान राकेश अग्रवाल ने लिखे पत्र में कहा है कि पंचकूला, कालका और पिंजौर में लावारिस कुत्तों की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पंचकूला नगर निगम द्वारा लावारिस कुत्तों की स्ट्रालाइजेशन और वैक्सीनेशन पर लाखों रुपये महीना खर्च किया जा रहा है, लेकिन काफी समय से देखा जा रहा है कि इनकी संख्या कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही है। यह एक बहुत गंभीर मामला है। इसमें सेक्टरों और गांवों में रहने वाले बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं ज्यादा घबराई हुई हैं। शहर की गली, पार्क, मार्केट में कुत्ते खुलेआम घूम रहे हैं। पंचकूला के सिविल अस्पताल में 15 केस रोजाना सामने आ रहे हैं। लोग प्राइवेट क्लीनिक में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं ली मीटिंग
लोक सर्वहितकारी सोसाइटी ने लिखे पत्र में कहा कि बीते वर्ष 2016 मे नगर निगम ने एबीसी रुल्स के मुताबिक एक निगरानी कमेटी बनाई हुई थी। उस कमेटी में शहर के लोगों ने संयोजित तरीकों से काम भी किया। अगर अभियान भी चलाया जाता तो बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते थे। यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह मॉनिटरिंग कमेटी की मिटिंग रुल्स के हिसाब से बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

कुत्तों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर डाल रहे खाने-पीने का सामान
लावारिस कुत्तों को शहर के लोग खाने-पीने की चीजें पब्लिक प्लेस पर डाल रहे हैं। यह बहुत ही खतरनाक है। जब लोग गुजरते हैं तो लावारिस कुत्ते झुंड में भोंकने लगते हैं। नगर निगम और प्रशासन को तुरंत ही इन लावारिस कुत्तों को खिलाने पिलाने के लिए हर सेक्टर में अलग जगह निर्धारित करने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों के लिए जल्द ही पाउंड बनाए जाने का काम होगा। लोगों को डॉग बाइट से बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से कोशिश की जा रही है। - मुकेश कुुमार आहूजा, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed