{"_id":"5e56ce4d8ebc3ec5571f9237","slug":"panchkula-rwa-meeting-after-violence-in-delhi-pkl-office-news-pkl3678212170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद पंचकूला की आरडब्ल्यूए ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद पंचकूला की आरडब्ल्यूए ने की बैठक
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर 10 हाउस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बुधवार को बैठक हुई। इसमें दिल्ली में हुई हिंसा पर दुख व्यक्त किया और मरने वालों की आत्मिक शांति के लिए मौन व्रत रखा गया। एसोसिएशन के चेयरमैन भारत हितैषी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हिंसा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। एसोसिएशन के प्रधान बीएम कौशिक ने कहा कि हिंसा फैलाने वालों का कोई धर्म नहीं है और भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। जो लोग हिंसा कर रहे हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
हितैषी और कौशिक ने कहा कि पिछले दो दिन से व्हाट्सएप, फेसबुक और टिवटर पर भड़काऊ मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिसमें जाति को लेकर लोगों को लड़ाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे मैसेज पर रोक लगनी चाहिए। एसोसिएशन ने सेक्टर में रहने वाले लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजकर भड़काऊ संदेश भेजने वालों का बहिष्कार करने एवं पुलिस को सूचना करने की अपील की गई है। एसोसिएशन के संस्थापक एनसी स्वामी, संरक्षक संजय आहूजा, मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा ने कहा कि हिंसा की इस देश में कोई जगह नहीं है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज बहुत शक्तिशाली माध्यम है। एक मैसेज से लोगों के विचार बदल जाते हैं। सोशल मीडिया पर जिस प्रकार से भड़काऊ वीडियो और संदेश आ रहे हैं, उन पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। इनसे देश का माहौल बिगड़ सकता है। भारत हितैषी और बीएम कौशिक ने पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा से मांग की है कि जो लोग भी भड़काऊ मैसेज वायरल करें, उस पर केस दर्ज किया जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।