फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, Pakistan, coach, met, Health Minister, anil vij in panchukla

खिलाड़ियों की समस्या को लेकर पाकिस्तानी कोच स्वास्थ्य मंत्री से मिले

Thu, 26 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
panchkula, Pakistan, coach, met, Health Minister, anil vij in panchukla
पाकिस्तानी कोच स्वास्थ्य मंत्री से मिले - फोटो : अमर उजाला
 हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से लाहौर स्कूल स्पोर्ट्स अकादमी के डायरेक्टर मोहम्मद एजाज कुरैशी, क्रिकेट फेडरेशन के महासचिव अमरजीत कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद कुमार से मुलाकात की और पंचकूला के सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे दूसरे शहीद भगत सिंह रूरल क्रिकेट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की चर्चा की गई। टूर्नामेंट से जुड़े कई पहलुओं पर भी खेल मंत्री से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


विज के साथ खिलाड़ियों के खाने-पीने और रहने के इंतजाम पर भी मंथन किया गया। महासचिव अमरजीत कुमार ने कहा कि 27 मई को टूर्नामेंट का सम्मान वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा खेल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज वशिष्ठ अतिथि होंगे। 27 मई को विजेता टीमों को और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर समानित किया जाएगा।
विज्ञापन


अमरजीत कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में पाकिस्तान, नेपाल, ईरान, संयुक्त राष्ट्र अमीरात और देश के कई राज्यों की टीमे हिस्सा ले रही हैं। 27 मई को सांसद रतन लाल कटारिया, विधयाक ज्ञान चंद गुप्ता, लतिका शर्मा, हरियाणा वूमैन क्रिकेट की प्रेजीडेंट जया भारद्वाज, संदीप मोदगिल, उपायुक्त, डीसीपी, स्पोर्ट्स डायरेक्टर, जिला खेल अधिकारी और प्रशासन के अधिकारी मौके पर होंगे। इस दौरान रंगारंग और कल्चर प्रोग्राम भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed