{"_id":"573b6f7f4f1c1ba171ac7233","slug":"panchkula-news-industry-police-forum-meeting-police-commissioner-industrial-welfare-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में बनेगा इंडस्ट्री पुलिस फोरमः पुलिस कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में बनेगा इंडस्ट्री पुलिस फोरमः पुलिस कमिश्नर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
सीपी उद्मियों के साथ मीटिंग करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला तभी एक अच्छा शहर बनेगा, जब प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान दे। सेफ्टी और सिक्योरिटी का ध्यान रखे, दुकान, फैक्ट्री में कैमरा लगाया जाए और सड़क पर ड्राइविंग ठीक से की जाए। यह बात पुलिस कमिश्नर आरसी मिश्रा ने पंचकूूला के अमरटैक्स में इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा में कही। इस मौके पर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अरुण ग्रोवर और सदस्य मौजूद रहे।
अंबाला पंचकूला कमिश्नर आरसी मिश्रा ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एक भी पेड़ लगाने का महत्व काफी है। इंडस्ट्री और पुलिस के बीच एक फोरम बनाया जाएगा, जिससे कि सिटी को क्राइम फ्री बनाने में पब्लिक की मदद ली जाएगी। इस फोरम से पब्लिक को उनके अधिकार और ड्यूटी के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर आरसी मिश्रा ने कहा कि उद्यमियों को हर संभव मदद दी जाएगी।
इससे पहले एसोसिएशन की बैैठक में उद्यमियों ने फेज-1 और फेज-2 के बीच की डिवाइडिंग रोड पर एक गोल चक्कर बनाने की मांग की। उद्यमियों ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया में स्ट्रीट लाइट्स को ठीक किया जाना चाहिए। इस मौके पर अरुण ग्रोवर ने कहा कि कोई गलत तत्व इसका लाभ न ले सकें इसलिए स्ट्रीट लाइट्स को ठीक होना चाहिए।