फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula mp darbar, panchkula MLA darbar, public meeting, panchkula administration, panchkula

पंचकूला में अब सांसद और विधायक के दरबार में सुनाएं फरियाद

Sat, 21 May 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
panchkula mp darbar, panchkula MLA darbar, public meeting, panchkula administration, panchkula
विधायक आशा कुमारी ने 47,10,309 रुपये का लोन लिया है।
अब आप अपनी फरियाद अपने विधायक और सांसद को सीधे सुना सकेंगे। उनके मिलने के लिए न तो आपको समय लेने की आवश्यकता होगी न ही इंतजार करना पड़ेगा। अब आपको विधायक और सांसद एक निश्चित दिन भाजपा कार्यालय सेक्टर-2 में मिलेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा के विधायक और सांसद लोगों से मिलने के लिए सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय में हर सप्ताह उपलब्ध रहेंगे। अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया हर सोमवार को कार्यालय में मौजूद होंगे। जबकि कालका की विधायक लतिका शर्मा हर बुधवार को कार्यालय में होंगी और पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता प्रत्येक शुक्रवार सुबह 10:30 से दोपहर एक बजे तक लोगों से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा द्वारा यह फैसला सीधे आम जनता से जुड़ने के साथ हर लोगों की समस्याओं का जल्द निवारण करने के लिए किया गया है। अब तक स्थिति थी कि लोगों को विधायक और सांसद से मुलाकात करने के लिए समय लेना होता था। विधायक और सांसद को इस बारे में सहमति ले ली गई है। सभी प्रतिनिधि नियमित रूप से  कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी विकास पाल ने बताया कि एक मंच पर ही लोगों की समस्याओं का हल निकालने और उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने के लिए यह कदम एक कारगरर कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed