फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula industries will become 'development engine', deadline for every work is fixed

पंचकूला के उद्योग बनेंगे ‘विकास इंजन’ हर काम की समय सीमा तय

Wed, 20 Apr 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Panchkula industries will become 'development engine', deadline for every work is fixed
पंचकूला। कई सरकारी विभागों के बीच फंसे पंचकूला के उद्योगपतियों के लिए विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता संकटमोचक बन गए हैं। उन्होंने एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी, टीसीपी और नगर निगम से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को विधानसभा सचिवालय में उद्योगपतियों और वरिष्ठ अधिकारियों को आमने-सामने बैठाकर मंथन किया। इस दौरान उद्योगपतियों के अनेक संगठनों ने अपनी दिक्कतें रखीं तो विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद एचएसआईआईडीसी के एमडी विकास गुप्ता समेत वरिष्ठ अधिकारियों से न केवल उनका समाधान पूछा, बल्कि इनके जल्द निराकरण के निर्देश भी दिए। इस बैठक में पंचकूला और बरवाला के औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश गर्ग ने सबसे पहले बरवाला औद्योगिक क्षेत्र के लिए बिजली और सीटीपी प्लांट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के सुचारू संचालन के लिए ये दोनों मूल आवश्यकता हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बरवाला में औद्योगिक विकास के लिए सीटीपी के साथ-साथ सीवरेज, पेयजल, स्ट्रोम वाटर और अग्निशमन सेवाओं के लिए अलग-अलग लाइनें भी जरूरी है। इस पर एचएसआईआईडीसी के एमडी विकास गुप्ता ने कहा कि इन सभी लाइनों के लिए निगम पूरी तरह से वचनबद्ध है और बरवाला में औद्योगिक इकाइयों के विकास के साथ-साथ यहां मूलभूत ढांचा विकसित करने के लिए बड़े स्तर प्रयास किए जा रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि के तौर पर उनके प्रयासों से ही जिले में औद्योगिक विकास ने रफ्तार पकड़ी है।
विज्ञापन

चालू होेंगे चार अग्निशमन केंद्र
इस अवसर पर विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने अग्निशमन केंद्रों के निर्माण पर भी रिपोर्ट तलब की। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में यहां चार अग्निशमन केंद्र चालू हो जाएंगे। बरवाला में नए बनने वाले अग्निशमन केंद्र के लिए अगले 15 दिन में औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश देने के साथ ही उद्योगपतियों से भी आह्वान किया कि वे क्षेत्र के विकास में प्रत्यक्ष योगदान करें। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को चाहिए कि वे शहर में खाली पड़ी सरकारी जमीनों के सौंदर्यीकरण के लिए आगे आएं और अपने जिम्मे कुछ पार्क भी लें। उनके इस आह्वान पर उद्योग संगठनों ने बैठक में ही शहर के कई पार्क गोद लेने की घोषणा की। इस दौरान उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए भी व्यापक चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में महापौर मेयर कुलभूषण गोयल, नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, नगर निगम के उपायुक्त दीपक सूरा, एचएसआईआईडीसी के मुकेश कुमार गुप्ता, एजीएम अभियांत्रिकी अजय बंसल, अग्निशमन सेवा विभाग के उप निदेशक गुलशन कालड़ा, पीसीसीआई के अध्यक्ष अमरनाथ गोयल, महासचिव राजन नंदा, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के वाइस चेयरमैन ओपी चुघ, एचसीसीआई के विष्णु गोयल, एचसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सीबी गोयल, लघु उद्योग भारती के जिला महासचिव राकेश कुमार, पीसीसीआई के चेयरमैन अरुण ग्रोवर, विनोद मित्तल और डीपी सिंहल समेत अनेक अधिकारी और उद्योगपति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed