फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, heroine suppliar, naijiriyan, arrested

100 ग्राम हेरोइन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

Thu, 14 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
panchkula, heroine suppliar, naijiriyan, arrested
नाइजीरियन - फोटो : अमर उजाला
जिला अपराध शाखा की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया से एक नाइजीरियन युवक को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पहचान विक्टर निवासी उत्तम नगर, दिल्ली बताया है।
विज्ञापन


पुलिस को यह जानकारी नहीं मिली है कि आरोपी युवक ने ये हेरोइन किसे सप्लाई करनी थी। जिला अपराध शाखा नंबर एक के प्रभारी नरेंद्र कादियान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। सूचना मिली थी कि एक नाइजीरियन युवक नशीले पदार्थ पंचकूला में किसी गिरोह को सप्लाई करने आया है।
विज्ञापन


एसआई जयभगवान के नेतृत्व में घेराबंदी करके आरोपी विक्टर को इंडस्ट्रियल एरिया पीर बाबा की मजार के निकट हिरासत में लिया। विक्टर से जानकारी मिली है वह पिछले कुछ समय से दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रह रहा था। उन्होंने बताया कि विक्टर को वीरवार पंचकूला की अदालत में पेश किया जाएगा। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी यशदीप सिंह ने बताया कि अपराध शाखा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed