फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, Former legislator, wife Anjali, Will contest, elections from Panchkula

पूर्व विधायक की पत्नी अंजली लड़ेंगी पंचकूला से चुनाव

Sat, 14 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Panchkula, Former legislator, wife Anjali, Will contest, elections from Panchkula
मतदान - फोटो : pti
पूर्व कांग्रेसी विधायक स्वर्गीय डीके बंसल की पत्नी अंजली बंसल ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का जिम्मा लिया है। इसके लिए उन्होंने पंचकूला चुनाव लड़ने की घोषणा की। यह घोषणा अंजली ने शुक्रवार को डीके बंसल की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में की। उन्होंने कहा कि वह पति के अधूरे कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगी। 
विज्ञापन


अंजली बंसल ने कहा कि वह पिछले एक साल से यही सोच रहीं थी कि लोगों ने इतना स्नेह एवं प्यार उनके पति को दिया उनका कर्ज कैसे उतारा जाए। इसी सोच को पूरा करने के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया है। डीके बंसल को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि बंसल सिर्फ लोगों की सेवा में ही विश्वास रखते थे। कम शब्द बोलते थे और हर किसी की बात सुनते थे।
विज्ञापन


हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फूल चंद मुलाना ने कहा कि डीके बंसल बहुत सहज व सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। आज भी लोग डीके बंसल की मिसाल देते हैं। इसी स्वभाव की वजह से ही लोगों ने उन्हें पहले अंबाला से और फिर पंचकूला से चुनाव जीताकर विधानसभा में भेजा था। मनवीर कौर गिल ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा की ओर से शोक संदेश भी पढ़कर सुनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीके बंसल की पहली पुण्यतिथि पर पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष फूल चंद मुलाना के अलावा सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार बिट्टू चावला, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, पूर्व राजनैतिक सलाहकार सतनाम सिंह, मनवीर कौर गिल, पूर्व चेयरमैन संतोष शर्मा, शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष विजय बंसल, मनोज अग्रवाल, पार्षद ओमवती पुनिया, हरियाणा महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता, युवा नेता चेतन चौहान, सुभाष पपनेजा, मुंशी राम अरोड़ा, बलवान ठाकुर, प्रमोद डाबला, जगदीप अत्री, केपी सिंह, पवन जैन, दलबीर बाल्मिकी, हितेश छाबड़ा, अंकुर गुलाटी, संगीता गोयल, पुष्पिंद्र राणा, बरवाला, रायपुररानी, पिंजौर एवं कालका सहित हजारों लोगों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed