{"_id":"57362a4c4f1c1b4969919eed","slug":"panchkula-former-legislator-wife-anjali-will-contest-elections-from-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की पत्नी अंजली लड़ेंगी पंचकूला से चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक की पत्नी अंजली लड़ेंगी पंचकूला से चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कांग्रेसी विधायक स्वर्गीय डीके बंसल की पत्नी अंजली बंसल ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का जिम्मा लिया है। इसके लिए उन्होंने पंचकूला चुनाव लड़ने की घोषणा की। यह घोषणा अंजली ने शुक्रवार को डीके बंसल की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में की। उन्होंने कहा कि वह पति के अधूरे कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगी।
अंजली बंसल ने कहा कि वह पिछले एक साल से यही सोच रहीं थी कि लोगों ने इतना स्नेह एवं प्यार उनके पति को दिया उनका कर्ज कैसे उतारा जाए। इसी सोच को पूरा करने के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया है। डीके बंसल को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि बंसल सिर्फ लोगों की सेवा में ही विश्वास रखते थे। कम शब्द बोलते थे और हर किसी की बात सुनते थे।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फूल चंद मुलाना ने कहा कि डीके बंसल बहुत सहज व सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। आज भी लोग डीके बंसल की मिसाल देते हैं। इसी स्वभाव की वजह से ही लोगों ने उन्हें पहले अंबाला से और फिर पंचकूला से चुनाव जीताकर विधानसभा में भेजा था। मनवीर कौर गिल ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा की ओर से शोक संदेश भी पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
डीके बंसल की पहली पुण्यतिथि पर पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष फूल चंद मुलाना के अलावा सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार बिट्टू चावला, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, पूर्व राजनैतिक सलाहकार सतनाम सिंह, मनवीर कौर गिल, पूर्व चेयरमैन संतोष शर्मा, शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष विजय बंसल, मनोज अग्रवाल, पार्षद ओमवती पुनिया, हरियाणा महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता, युवा नेता चेतन चौहान, सुभाष पपनेजा, मुंशी राम अरोड़ा, बलवान ठाकुर, प्रमोद डाबला, जगदीप अत्री, केपी सिंह, पवन जैन, दलबीर बाल्मिकी, हितेश छाबड़ा, अंकुर गुलाटी, संगीता गोयल, पुष्पिंद्र राणा, बरवाला, रायपुररानी, पिंजौर एवं कालका सहित हजारों लोगों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।