{"_id":"5e29f9268ebc3e7d5c42593d","slug":"panchkula-encroachment-hsvp-sector-market-pkl-office-news-pkl3641451100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों, बूथों और शोरूमों के सामने से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों, बूथों और शोरूमों के सामने से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
शहर के सेक्टरों की मार्केट, बूथ और शोरूमों के सामने से वीरवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने कब्जे हटाए। शहर के सेक्टर-25 और 27 में कार्रवाई कर एचएसवीपी की जमीन से झुग्गी और रेहड़ियों को हटाया गया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत करोड़ों की साइट से एचएसवीपी द्वारा अतिक्रमण हटाने का काम लगातार जारी रहेगा।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के इस्टेट आफिस की तरफ से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का रिजल्ट सामने आने के बाद शहर में खाली साइटों से कब्जा हटाया जा रहा है। प्रशासन, एचएसवीपी और पुलिस के सहयोग से खाली साइटों और मार्केट से कब्जा हटाया जा रहा है। इसकी शुरूआत वीरवार को सेक्टर-25 मार्केट के सामने वाली जमीन से कब्जा हटाकर की गई है। यहां से आठ रेहड़ी जब्त कर उनका सामान उठाया गया। शहर में सभी जगह एचएसवीपी स्टाफ द्वारा इसे हटाने का काम किया जा रहा है। सेक्टर-27 में बने मकान नंबर-365 के सामने 12 झुग्गियां तोड़ी गईं हैं। इन झुग्गियों का एसएसवीपी ने सामान जब्त कर लिया। पुलिस फोर्स और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में साइटों को खाली करवाया गया है। एचएसवीपी ने करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन को खाली करवाया है। एचएसवीपी के एएसडीई कुलदीप सिंह नेतृत्व में यह ड्राइव चलाई गई है। झुग्गियों में रहने वालों को आधा घंटे का समय सामान निकालने के लिए दिया गया।
पार्किंग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
सेक्टर-11 पंचकूला की पार्किंग में अतिक्रमण कर बैठे मोटर मार्केट के लोगों को एचएसवीपी ने हटने को कहा है। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए एक घंटे का समय दिया। मार्केट में बैठे लोगों को चेतावनी दी कि पार्किंग में किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। वीरवार को अतिक्रमण कर मोटर मार्केट में गाड़ी बनाने वाले कारीगरों को हटाया गया है। इसके अलावा तीस बनाई जाने वाली गाड़ियों को भी हटवाया गया। एचएसवीपी को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने शिकायत दी कि सेक्टर -11 में पार्किंग की समस्या अतिक्रमण के कारण बनी है। इस कारण यहां से पार्किंग हटाई नहीं गई है। इसे देखकर एचएसवीपी के अधिकारियों ने आज दौरा कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। एचएसवीपी की इस्टेट ऑफिसर ममता शर्मा ने बताया कि शहर में अतिक्रमण को हटाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा।