फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, 10000, Haryanvi, PM Yoga, panchkula

10000 हरियाणवी पीएम के साथ करेंगे योग

Wed, 08 Jun 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
 panchkula, 10000, Haryanvi, PM Yoga, panchkula
narendra modi - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दस हजार हरियाणवी योग करेंगे। 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में प्रत्येक जिले से सौ-सौ प्रतिभागी आएंगे। पंचकूला और अंबाला से एक हजार प्रतिभागी, जबकि पतंजलि योग समिति के पांच हजार योग साधक हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन ने योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल व आयुष विभाग के महानिदेशक डा. साकेत कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पतंजलि योगपीठ के प्रतिनिधियों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने कहा कि 12 से 14 जून को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में योग साधकों द्वारा राज्यपाल, मुख्यमंत्री व हरियाणा मंत्रीमंडल के सभी मंत्री व अधिकारियों को योग गुरु रामदेव योग का प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के बाद चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस बैठक के बाद सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में सभी अधिकारियों ने दौरा कर कार्यक्रम के लिए की जाने वाली तैयारियों को जायजा लिया। इस बैठक में उपायुक्त अंबाला प्रभजोत सिंह, पुलिस उपायुक्त अनिल धवन, आरटीए अमरदीप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, एसडीएम पंचकूला राधिका सिंह, एसडीएम कालका आशुतोष राजन, सीटीएम ममता शर्मा, एसीपी मुकेश कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यहां प्रतिभागियों को ठहराएंगे
पंचकूला की उपायुक्त ने कहा कि बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के नाडा साहिब गुरुद्वारा, मनसा देवी, जाट भवन, गुज्जर भवन, सूद भवन, यादव भवन व विभिन्न सेक्टर के सामुदायिक केंद्रों एवं स्कूलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों व एसडीएम कालका, तहसीलदार पंचकूला, एसडीएम अंबाला को जहां-जहां प्रतिभागियों के लिए रात्रि ठहराव की व्यवस्था का जायजा लेने को कहा गया है। प्रतिभागियों को लाने और ले जाने के लिए जिला प्रशासन ने 100 बसों की व्यवस्था की है। 18 जून को प्रतिभागी पंचकूला में रुकेंगे और 19 जून को चंडीगढ़ में निर्धारित की गई फुल ड्रेस रिहर्सल में भाग लेंगे। 


ग्रुप लीडर और एसोसिएट ग्रुप लीड की दें सूची
आयुष विभाग के महानिदेशक डा. साकेत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चंडीगढ़ कैपिटल कांप्लेक्स में योग कार्यक्रम एक  प्रतिष्ठित कार्यक्रम होगा। क्योंकि देश के साथ-साथ पूरे विश्व में इसका प्रसारण होगा। उन्होंने पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों से कहा कि वह ग्रुप लीडर और एसोसिएट ग्रुप लीडर की सूची जिला प्रशासन को तुरंत उपलब्ध करवाएं। जिससे चंडीगढ़ प्रशासन के पास इसकी जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed