{"_id":"60917bc18ebc3ebf423becf7","slug":"oxygen-tanker-less-in-the-state-10-empty-tankers-ordered-from-abroad-panchkula-news-pkl412369227","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में ऑक्सीजन टैंकर कम, विदेश से मंगवाए 10 खाली टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में ऑक्सीजन टैंकर कम, विदेश से मंगवाए 10 खाली टैंकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा में ऑक्सीजन टैंकर की कमी को देखते हुए सरकार ने विदेश से 10 खाली टैंकर मंगवाए हैं। इनके जरिए विभिन्न स्थानों से ऑक्सीजन का सुविधाजनक उठान किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को उचित प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को यहां राज्यस्तरीय कोविड निगरानी समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रदेश में 24 घंटे के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि राज्य में किसी भी मरीज को कोई दिक्कत न हो। ओडिशा से हरियाणा के कोटे की ऑक्सीजन उठाने के लिए शीघ्र हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज ने कहा कि ऑक्सीजन की प्रदेश में 300 एमटी की जरूरत है। 257 एमटी कोटा हरियाणा को आवंटित है। ओडिशा से पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मंगवा पा रहे, क्योंकि टैंकर की कमी है। अगर उड़ीसा से ऑक्सीजन का सारा कोटा आ जाता है तो कमी दूर हो जाएगी। लॉकडाउन अंतिम विकल्प के तौर पर लगाया गया है। अगर उसमें ढिलाई देंगे तो बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए अधिकारियों को लॉकडाउन पूरी शक्ति के साथ लागू करने को कहा है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन टैंकर के साथ एक मकैनिक को भी भेजा जाएगा ताकि रास्ते में टैंकर में खराबी आए तो उसे दूर किया जा सके। प्रदेश सरकार टैंकर को पूरी वीआईपी मूवमेंट दे रही है ।
विज्ञापन
ऑनलाइन उपलब्ध कराएं टोसिलिजुमैब व रेमडेसिविर
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों में टोसिलिजुमैब व रेमडेसिविर
टीकों को उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू की जाए। दोनों टीके सरकारी अस्पतालों में निशुल्क व निजी अस्पतालों को खरीद मूल्य पर आवश्यकतानुसार उपलब्ध करवाएं जाएंगे।