फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Overloaded bus lost control and hit a tree, 15 injured including driver and conductor

Panchkula News: ओवरलोडेड बस अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई, ड्राइवर, कंडक्टर समेत 15 घायल

Thu, 11 Sep 2025 10:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Overloaded bus lost control and hit a tree, 15 injured including driver and conductor
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। नाभा के गांव फरीदपुर में वीरवार सुबह पीआरटीसी की बस बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई। जानकारी के मुताबिक 52 सीटर बस में लगभग 140 यात्री सवार थे। ओवरलोडेड होने के कारण चालक ने अपना संतुलन खोया और बस एक पेड़ से जा टकराई। इसके बाद पेड़ भी बस के ऊपर गिर गया।
सवारियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने बड़ी मुश्किल से यात्रियों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। हादसे में बस के चालक, ड्राइवर समेत 15 सवारियां घायल हो गए। बस में ज्यादातर स्कूलों व काॅलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी और दफ्तरों में जाने वाले कर्मचारी थे।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब 8 बजे जब पीआरटीसी की बस लगभग 140 सवारियों को लेकर मल्लेवाल से पटियाला आ रही थी, तो बस अनियंत्रित होकर गलत दिशा से जाकर एक बड़े पेड़ से टकरा गई। इस दौरान एक बड़ा धमाका हुआ। सवारियों में भी चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने यात्रियों को बड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा। बताया जा रहा है कि लगभग 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें बस कंडक्टर और ड्राइवर की टांगें टूट गई हैं व एक लड़की घायल हो गए हैं, बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जब बस दुर्घटनाग्रस्त हुई तो सभी मौके पर पहुंचे क्योंकि एक जोरदार धमाका हुआ था। जब आकर देखा कि बस के ऊपर एक पेड़ गिरा था और बस में चीख-पुकार मची हुई थी। बड़ी मुश्किल से यात्रियों को बस से बाहर निकाला और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भेजा। संबंधित थाना भादसों के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उपचाराधीन घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed