फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Outsiders will be banned from entering the grounds of Tau Devi Lal Stadium

Panchkula News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम के ग्राउंड में आने वाले आउटसाइडर पर लगेगी रोक

Sun, 07 Sep 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Outsiders will be banned from entering the grounds of Tau Devi Lal Stadium
पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम के आने वाले खिलाड़ियों और आउटसाइडर लोगों को बिना एंट्री कार्ड के ग्राउंड में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। पंचकूला खेल विभाग ने सभी कोच को पत्र भेजकर एक सप्ताह के अंदर खिलाड़ियों की जानकारी मांगी है। जानकारी जुटाने के बाद स्टेडियम में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों का प्रवेश कार्ड बनाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को प्रेक्टिस के दौरान मैदान में घूमने वाले लोगों के कारण परेशानी हो रही है। इस कारण उनकी प्रेक्टिस भी बाधित हो जाती है। इसे लेकर वह कई बार जिला खेल अधिकारी से मिल चुके हैं। खेल विभाग इन्हें रोकने के लिए यह कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स --
कई बार मारपीट के मामले मेंं पुलिस को दी जा चुकी है शिकायत
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एथलेटिक्स, भाला फेेंक, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, क्रिकेट सहित कई गेम होते हैं। कई बार बाहरी लोग ग्राउंड पर आ जाते हैं। इस कारण खिलाड़ियोंं और बाहर से आए लोगों में मारपीट की बात भी सामने आई है। खेल विभाग कई बार पुलिस को इस बारे में शिकायत दे चुका है। इस तरह के मामले अब दोबारा न हो, इसलिए बिना कार्ड किसी भी खिलाड़ी को प्रवेश नहीं मिलेगा। अगर कोई खिलाड़ी किसी प्रकार की अनुशासनहीनता करता पाया जाता है तो उसे ग्राउंड में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट --
खेल विभाग ने सभी कोच को पत्र लिखा है। कोच से सभी खिलाड़ियों की डिटेल मांगी गई है। सभी खिलाड़ियों के इंट्री कार्ड बनाए जाएंगे जिससे ग्राउंड में आउटसाइडर न आ सकें। इसके लिए खेल विभाग ने तैयारी की है। सभी के कार्ड एक महीने के अंदर बनाए जाएंगे। -नीलकमल, जिला खेल अधिकारी, पंचकूला खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed