{"_id":"615763e88ebc3e054859258c","slug":"order-complete-the-work-of-overbridge-under-construction-in-sector-19-before-diwali-speaker-pkl-office-news-pkl4286959124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश : दीपावली से पहले सेक्टर-19 में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम पूरा करें : स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश : दीपावली से पहले सेक्टर-19 में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम पूरा करें : स्पीकर
विज्ञापन
पंचकूला। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि वे सेक्टर-19 में चंडीगढ़-अंबाला रेलवे लाइन पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज के कार्य में तेजी लाएं ताकि दीपावली से पूर्व इसे जनता को समर्पित किया जा सके। सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि अब विकास परियोजनाएं फायर एनओसी के चलते लंबित नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह अहम बैठक है। अधिकारी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए जो भी समयावधि निर्धारित करते हैं, उसे तय समय में पूरा करें ताकि जनता को जल्द से जल्द से इसका लाभ दिया जा सके।
गुप्ता ने बैठक में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, एचवीपीएनएल, सिंचाई, हाउसिंग बोर्ड, एचएसआईआईडीसी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम पंचकूला, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जिला खेल कार्यालय, हरियाणा रोडवेज, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, वन मंडल मोरनी, फायर स्टेशन पंचकूला व उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम से संबंधित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी राकेश संधू, सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार और अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान भी उपस्थित थे।
बरवाला में 30-50 बेड का अस्पताल खोलने की संभावनाएं तलाशें
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को बरवाला में बनाए जा रहे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। गुप्ता ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला में आयुर्वेदिक अस्पताल के साथ-साथ यहां 30 से 50 बेड का अस्पताल खोले जाने की संभावनाओं को भी तलाशा जाए। उन्होंने कहा कि बरवाला के निवासियों ने 30 से 50 बेड का अस्पताल खोलने की मांग की है। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार को इस अस्पताल के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेक्टर-26 स्थित पॉलीक्लिनिक के विस्तार के मद्देनजर सिविल सर्जन वहां स्थापित फूड एंड ड्रग एडमिस्ट्रेशन के कार्यालय को सेक्टर-20 स्थित एग्रो मॉल में सरकार द्वारा निर्धारित रेंट पर स्थानांतरित करने का अनुरोध करें।
विज्ञापन
सामुदायिक केंद्र के निर्माण का 93 फीसदी कार्य पूरा
बैठक में बताया गया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-15 में सामुदायिक केंद्र के निर्माण का 93 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। शेष बचे कार्य के लिए 2.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव नगर निगम द्वारा शहरी स्थानीय निकाय विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि 6 एसटीपी में से 5 का ट्रायल रन पूरा कर लिया गया है जबकि एक का ट्रायल रन भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। अमृत कार्यक्रम के तहत 14 गांवों के लिए कुल 9 एसटीपी लगाए जाने हैं।
बैठक में बताया गया कि खेलो इंडिया के मद्देनजर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम सेक्टर-3 में हॉकी मैदान, वार्म अप ट्रैक और सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। शेष बचा कार्य 31 अक्तूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसी प्रकार इंडोर बास्केटबॉल और वॉलीबाल स्टेडियम का निर्माण कार्य 31 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा जबकि हॉकी स्टेडियम का निर्माण व बैडमिंटन हॉल, स्पोर्ट्स होस्टल और अन्य नवीनीकरण के कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।