फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Opposition to paid parking: representatives of organizations shouted slogans against administration

पेड पार्किं ग का विरोध : संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 20 Feb 2020 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Opposition to paid parking: representatives of organizations shouted slogans against administration
पंचकूला। प्रशासन द्वारा शुरू की गई पेड पार्किंग का विरोध दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सेक्टर-8 स्थित मार्केट की पार्किंग में धरना दिया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पंचकूला विकास मंच के बैनर तले अपेक्षा वेलफेयर सोसायटी, लोक सर्व हितकारी सोसायटी, ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन, ज्वाइंट एक्शन कमेटी, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि धरने में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एलान किया कि वह वीरवार को मार्केट में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

पंचकूला विकास मंच के प्रतिनिधियों का कहना है कि जिला प्रशासन और पंचकूला नगर निगम द्वारा यह पेड पार्किंग पूरी तरह से नियमों की अनदेखी करके शुरू की गई है। मंच का आरोप है कि पेड पार्किंग का ठेका अपने किसी चहेते को बिना टेंडर प्रक्रिया पूरी किए दिया गया है। आरोप है कि पार्किंग को पेड करने के लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई गई बस इसे जबरन शहरवासियों पर थोप दिया गया है।
विज्ञापन

कामर्शियल वाहन चालक को देने होंगे 50 रुपये
पंचकूला विकास मंच के राकेश अग्रवाल का कहना है कि प्राइवेट वाहनों से हर बार पार्किंग फीस 10 रुपये वसूले जा रहे हैं, जबकि कामर्शियल वाहन चालकों से 50 रुपये फीस वसूलना जा रहा है। यह बिलकुल गलत है। सेक्टर-8, 9, 10 में सैकड़ों दुकानें हैं। दुकानदारों के वाहन चालकों को भी नहीं बख्शा जाता है। उन्हें भी हर बार पार्किंग के लिए 10 रुपये चार्ज किए जाते हैं। यदि दुकानदार दिन में चार बार इधर से उधर जाता है तो पार्किंग में प्रवेश करते ही 10 रुपये चार्ज किए जाते हैं। निगम अधिकारी, प्रशासन और नेता निगम के सामान की चोरी पर भी चुप्पी साधे हुए हैं। यदि निगम में आज जनता के चुने प्रतिनिधि होते तो कभी भी इस तरह गलत काम कर जनता और व्यापारियों पर बोझ न पड़ने देते और फ्री पार्किंग निशुल्क ही चलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में ये लोग बैठे
सेक्टर-8 मार्केट की पार्किंग में सीमा भारद्वाज, देवराज शर्मा, नरेंद्र सिंह, महेश सचदेवा, कृष्ण गोयल, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा इकाई प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग, प्रदेश सचिव कृष्ण गोयल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण गुप्ता, अनिल गोयल, कृष्ण गर्ग, कृष्ण कुमार नरेश नारंग, एनएन पुरी, भारत भूषण अरोड़ा, सुनील वशिष्ठ और राकेश अग्रवाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed