{"_id":"61ca1f8c8c7b3a077c0bf875","slug":"only-those-who-get-both-doses-of-vaccine-will-get-entry-in-public-places-pkl-office-news-pkl437454244","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीके की दोनों डोज लगवाने वालों को ही मिलेगा सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीके की दोनों डोज लगवाने वालों को ही मिलेगा सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि आगामी 1 जनवरी से पंचकूला के लघु सचिवालय, अन्य सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी, जिन्होंने कोविड की दूसरी डोज भी लगवा ली है। महावीर कौशिक ने जिला सचिवालय के सभागार में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और इन दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महावीर कौशिक ने बताया कि जिला में कोविड टीकाकरण की 107 प्रतिशत पहली डोज लोगों को लग चुकी है, जबकि 86.9 प्रतिशत दूसरी डोज लोगों को दी जा चुकी है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि बाकि बची करीब 14 फीसदी डोज भी 1 जनवरी से पूर्व लोगों को लगा दी जाए। 1 जनवरी 2022 से सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश करने वाले लोग अपने साथ पूर्ण कोविड टीकाकरण का सर्टिफिकेट लेकर आएं। पुलिस व संबंधित कर्मचारियों द्वारा टीकाकरण सर्टिफिकेट की जांच के उपरांत ही लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी।
उन्होंने कहा कि यह शुरुआत लघु सचिवालय से की जाएगी, जहां केवल पूर्ण टीकाकरण वाले कर्मचारी, अधिकारी व आमजन ही प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग, जो स्मार्ट फोन का प्रयोग नहीं करते, वे कोविड पोर्टल के माध्यम से फोन पर टीकाकरण के संबंध में प्राप्त हुए एसएमएस को दिखाकर प्रवेश कर सकते है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोबाइल नंबर 9013151515 जारी किया गया है, जिस पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपने रजिस्ट्रर्ड नंबर द्वारा सर्टिफिकेट लिखकर भेजने पर कोविड सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, एसडीएम कालका ममता शर्मा, नगराधीश सिमरनजीत कौर, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त वीनेश कुमार, कालका नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा, कोविड टीकाकरण की नोडल अधिकारी मीनू सासन, डॉ. राजीव नरवाल और इंसीडेंट कमांडर्स उपस्थित थे।
लघु सचिवालय, एचएसवीपी और नगर निगम कार्यालय में लगेगा कैंप
उपायुक्त ने कहा कि शुरू में अधिक आवाजाही वाले स्थानों जैसे लघु सचिवालय, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व नगर निगम के कार्यालयों के परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन कैंप लगाया जाएगा, जहां ऐसे लोग जिन्होंने कोविड की दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे अपना टीकाकरण करवा सकेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि टीकाकरण के साथ साथ सैंपलिंग के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोविड के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें सब्जी मंडी, बार, रेस्टोरेंट, होटल, ग्रेन मार्केट्स, किरयाणा स्टोर, शराब की दुकानें, मॉल्स, शॉपिंग कांप्लेक्स, सिनेमा हॉल, स्थानीय बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थान, पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन, मिल्क बूथ, सरकारी व निजी बैंक, कॉलेज/पॉलिटेक्निक, पार्क, योगशाला, जिम, फिटनेस सेंटर, सरकारी कार्यालय और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान शामिल हैं।