फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Only 22 Haryanvi have been elected SDO Electrical in the recruitment of 180 posts

एसडीओ इलेक्ट्रिकल के 180 पदों की भर्ती में हरियाणा के 22 युवा ही चयनित

Sat, 20 Feb 2021 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Only 22 Haryanvi have been elected SDO Electrical in the recruitment of 180 posts
चंडीगढ़। एसडीओ इलेक्ट्रिकल के 180 पदों की भर्ती में हरियाणा के सिर्फ 22 युवा ही चयनित होने से विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दल प्रदेश से बाहर के युवाओं को भर्ती में तरजीह देने पर हमलावर हो गए हैं। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन दल जनता से यह वादा कर सत्ता में आए थे कि वे सरकार बनने पर प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण देंगे। अब उनका असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो चुका है। प्रदेश से बाहर के युवाओं को नौकरी देकर गठबंधन सरकार ने यहां के बेरोजगार युवाओं के हकों पर कुठाराघात किया है।
विज्ञापन

आज प्रदेश का युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है, क्योंकि उन्होंने भाजपा-जजपा के बेरोजगारी खत्म करने, राज्य के युवाओं को नौकरी देने के वादों पर यकीन कर अपना वोट दिया था। यह भर्ती भी अन्य भर्तियों की तरह प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए निराशा ले कर आई है। उन्होंने कहा कि क्या नौकरी में आरक्षण की बात प्रदेश के बाहर के युवाओं के लिए हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed