{"_id":"68c4560983378d4bda0be149","slug":"one-person-missing-from-jalandhar-the-flood-in-the-rivers-has-stopped-panchkula-news-c-16-1-knl1001-817296-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जालंधर से एक व्यक्ति लापता, दरियाओं का उफान थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जालंधर से एक व्यक्ति लापता, दरियाओं का उफान थमा
विज्ञापन
चंडीगढ़। आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि बारिश और दरियाओं में पानी का स्तर घटने से पंजाब में बाढ़ के प्रकोप से राहत है। 24 घंटों के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई अन्य फसली क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जालंधर से एक व्यक्ति लापता हो गया है।
शिविरों की संख्या 111 से घटाकर 100 कर दी गई है। राहत शिविरों से गत दिवस 460 व्यक्ति अपने घरों को लौट चुके हैं। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने शुरू हो रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाले गए व्यक्तियों की संख्या अब 23,340 हो गई है। इस समय 4,125 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं जबकि एक दिन पहले यह संख्या 4,585 थी।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जालंधर से एक व्यक्ति के लापता होने की रिपोर्ट आई है, जबकि पठानकोट से तीन व्यक्ति अब भी लापता हैं। जैसे-जैसे पानी और घटता जाएगा, आने वाले दिनों में पशुओं और बुनियादी ढांचे के असली नुकसान का पता लगाया जाएगा।